Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Ram Navami 2023 Upay: रामनवमी के विशेष योग पर कर लें ये अचूक उपाय, मिलेगी सुख समृद्धि
इस वर्ष रामनवमी का पर्व 30 मार्च यानि गुरुवार को मनाया जाएगा। राम नवमी के दिन ही भगवान राम का जन्म हुआ था और इस दिन अयोध्या सहित पूरे भारत में उनके जन्मोत्सव को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।
इस दिन प्रभु श्रीराम की विशेष कृपा पाने के लिए कुछ ख़ास उपाय किये जाते है। इन उपायों से जीवन में सुख समृद्धि और शान्ति आती है। जानते हैं राम नवमी पर किए जा सकने वाले कुछ ख़ास उपाय -

पीले रंग का करें उपयोग
भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय होता है। भगवान राम विष्णु का ही रूप माने जाते हैं। राम नवमी के दिन भगवान राम को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। इसके साथ ही भगवान श्री राम की मूर्ति या तस्वीर पर पीले रंग का चंदन या तिलक लगायें। इससे जीवन के कष्ट दूर होते हैं और खुशहाली बढ़ती है।

खीर का करें ये उपाय
रामनवमी के दिन खीर बनाएं। इसके बाद रामनवमी की रात में एक घंटा चन्द्रमा की रोशनी में खीर को रखें। इसके बाद पति पत्नी साथ में इस खीर का सेवन करें। ऐसा करने से उनके दांपत्य जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं और संबंधों में मधुरता आती है।

राम रक्षा मंत्र का करें जाप
प्रभु श्रीराम के मंदिर या घर के पूजा स्थल में राम की मूर्ति या तस्वीर के सामने बैठकर राम रक्षा मन्त्र का 108 बार जाप करें। गंगाजल या किसी पवित्र जल को एक कटोरी या लोटे में लेकर बैठें और रक्षा मन्त्र 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:' का जाप करें। इसके बाद इस जल को घर के हर कोने में छिड़के। इससे हर तरह के संकट दूर होते हैं और घर से नकारात्मक ऊर्जा हटती है।
सुन्दरकाण्ड का करें पाठ
रामनवमी के दिन रामचरितमानस का पाठ करना शुभ माना जाता है। विशेष तौर पर सुन्दरकाण्ड का पाठ करें या करवाएं। इससे भगवान राम विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं।

रामाष्टक का पाठ
आर्थिक तंगी से गुज़र रहें भक्तो को रामाष्टक का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उनको तुरंत धन लाभ की प्राप्ति होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











