Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Raksha Bandhan 2025: राशियों के अनुसार राखी का रंग चुनें और बढ़ाएं भाई का सौभाग्य
Raksha Bandhan 2025 : रक्षाबंधन केवल एक सांस्कृतिक परंपरा या राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के रिश्ते में आत्मीयता, प्रेम, सुरक्षा और विश्वास का आध्यात्मिक बंधन भी है।
इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर न सिर्फ उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, बल्कि उसके जीवन में सुख, समृद्धि और संकटों से रक्षा का आशीर्वाद भी देती हैं।

ज्योतिष और रंगों का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है और हर ग्रह की पसंद अलग-अलग रंगों से जुड़ी होती है। इन रंगों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि बहनें अपने भाई की राशि के अनुसार राखी का रंग चुनें, तो वह उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। यह राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि रक्षा कवच बन जाती है।
12 राशियों के अनुसार राखी के शुभ रंग
1. मेष (Aries):
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के लिए लाल, पीला, हरा और सुनहरा रंग बहुत शुभ होता है। बहनें इन रंगों की राखी बांधकर भाई को ऊर्जा और उत्साह से भर सकती हैं।
2. वृष (Taurus):
वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं। सफेद, आसमानी, सुनहरा और हल्का पीला रंग भाई के लिए शुभ रहेगा। ये रंग भाई के जीवन में शांति और स्थिरता लाते हैं।
3. मिथुन (Gemini):
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। हरे रंग की राखी बेहद शुभ मानी जाती है। इसके साथ नीले और सुनहरे रंग की राखी भी सौभाग्यदायक रहेगी।
4. कर्क (Cancer):
चंद्रमा इस राशि के स्वामी हैं। सफेद और हल्के पीले रंग की राखी से भाई के जीवन में भावनात्मक संतुलन और सुख-समृद्धि आएगी।
5. सिंह (Leo):
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। लाल, नारंगी, गुलाबी और सुनहरे रंग की राखी भाई के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली होती है।
6. कन्या (Virgo):
बुध ग्रह की राशि कन्या के लिए पिस्ता ग्रीन, गुलाबी, पीला और सुनहरा रंग शुभ हैं। ये रंग मानसिक स्पष्टता और उन्नति के कारक बनते हैं।
7. तुला (Libra):
तुला राशि का स्वामी शुक्र है। हल्का पीला, सफेद और नीला रंग इस राशि के भाइयों के लिए समरसता और संतुलन लाते हैं।
8. वृश्चिक (Scorpio):
मंगल ग्रह की राशि के लिए लाल, हरा और पीला रंग शुभ होता है। ये रंग भाई को आत्मबल और साहस प्रदान करते हैं।
9. धनु (Sagittarius):
धनु राशि के स्वामी गुरु (बृहस्पति) हैं। पीला, केसरिया और सुनहरा रंग भाई के लिए सौभाग्य और उन्नति का प्रतीक है।
10. मकर (Capricorn):
शनि ग्रह की राशि मकर के लिए नीला और मिश्रित रंग की राखी उत्तम मानी जाती है। यह रंग भाई को स्थिरता और अनुशासन प्रदान करते हैं।
11. कुंभ (Aquarius):
कुंभ राशि के लिए नीला, गहरा नीला और काला रंग विशेष फलदायी होता है। इन रंगों की राखी से भाई की सोच और दृष्टिकोण में गहराई आती है।
12. मीन (Pisces):
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। पीले और सुनहरे रंग की राखी इस राशि के भाई के लिए अत्यंत शुभ होती है। ये रंग आध्यात्मिक उन्नति और सौभाग्य का कारक बनते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











