Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Rahu Gochar in Meen: 2024 में मीन राशि में रहेंगे राहु, 2025 तक इन 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ
Rahu Gochar 2023: साल 2024 लगने में अब ज्यादा समय नहीं है। नए साल को लेकर सभी के मन में काफी उत्सुकता रहती है। लोगों को इस बात की जिज्ञासा भी रहती है कि आने वाला वर्ष उनके लिए कैसा रहने वाला है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मदद से ग्रहों की स्थिति का आंकलन करके भविष्य में मिल सकने वाले नतीजों के बारे में पता लगाया जा सकता है। इन्हीं प्रमुख ग्रहों में से एक है राहु। यह पाप ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए 18 महीने का समय लेता है।

गौरतलब है कि राहु ने मेष में अपनी यात्रा को पूरा करके मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। राहु 2024 और 2025 में भी मीन राशि में मौजूद रहने वाले हैं। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि नए साल 2024 में किन भाग्यशाली राशियों को राहु से शुभ परिणाम मिलने वाले हैं।
वृषभ राशि :
राहु का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने की उम्मीद है। इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ मिलने की बड़ी सम्भावना बन रही है। आय के नए स्रोत आपको मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। दफ्तर में आप बिना किसी दबाव के अपने सभी कार्य पूरे कर सकेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत की योजना बना रहे हैं तो ये समय बहुत शुभ रहेगा। संतान पक्ष से कोई ख़ुशख़बरी मिल सकती है।
मिथुन राशि :
मेष से निकलकर मीन राशि में राहु के आ जाने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। साल 2024 में आपको राहु के कारण शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आपके अटके हुए काम बन पड़ेंगे। दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा और इसके साथ आपको कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। पद-प्रमोशन का लाभ आपको नए साल में मिलने की संभावना है।

तुला राशि :
राहु की मौजूदा स्थिति तुला राशि के जातकों के लिए काफी लकी रहने की उम्मीद है। आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको कामयाबी हासिल होगी। लंबे अरसे से दबी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। विदेश में नौकरी करने के इच्छुक जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। धर्म कर्म के कार्यों के लिए आप समय देंगे।
वृश्चिक राशि :
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2024 ढेरों खुशियां लेकर आने वाला है और इसका सबसे बड़ा कारण है राहु का राशि परिवर्तन। नए शादीशुदा जोड़ों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन में अनुकूलता आएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी और गलतफहमियां दूर होंगी। घर के माहौल में भी सकारात्मकता आएगी। आप जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।
धनु राशि :
धनु राशि के जातकों के लिए राहु की मौजूदा स्थिति बहुत फलदायी रहने की उमेद है। मन में असंतोष की भावना पैदा हो सकती है लेकिन अंत में आते आते आपके सभी कार्य बन पड़ेंगे। प्रॉपर्टी-जमीन से जुड़ा कोई मामला है तो फैसला आपके हक में आ सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश यात्रा का योग भी बनता नजर आ रहा है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











