Latest Updates
-
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मुट्ठी बांधने का तरीका बताता है आपकी शख्सियत, इसमें कौन-सा है आपका तरीका
बंद मुट्ठी खोलती है आपके व्यक्तित्व में छिपे राज, क्लिक कर जानें अपना स्वभाव

आमतौर पर कोई किसी को मुक्का मारने के लिए मुट्ठी बनाता है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि जब आप अपनी मुट्ठी में अपना अंगूठा फंसाते हैं। तो आप हमेशा अपना अंगूठा अपनी मुट्ठी में क्यों रखते हैं? या आप अपने अंगूठे का यूज अपनी सभी अंगुलियों को बंद करने के लिए क्यों करते हैं? क्या आपको पता है, जैसे आपके चेहरे का आकार, नाखून का आकार, होंठ का आकार आपके स्वभाव को बताता है। ठीक वैसे ही आपके मुट्ठी बंद करने का तरीका भी लोगों को आपके वास्तविक व्यक्तित्व लक्षणों को दर्शाता है। आपके मुट्ठी बंद करने का तरीका आपके नेचर के बारे में क्या कहता हैं, आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं। अपना नेचर जानने के लिए आखिर तक ये आर्टिकल जरुर पढ़ें।

1.
आप अपने अंगूठे से ऊपर की ओर इशारा करते हुए अपने अंगूठे को तर्जनी अंगुली के ऊपर रखते हुए मुट्ठी बनाते हैं, तो आप जन्म से ही एक लीडर हैं। आप काफी बहादूर हैं, भले ही किसी काम को करने से पहले आप नर्वस हो रहे हो, लेकिन आप बिना अपना डर दिखाए उस काम को अच्छे से करने में माहिर हैं। आप अपने काम पर पूरा फोकस करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में विश्वास रखते हैं। आप काफी टैलेंटेड हैं। जिसके कारण आप अपने वर्क प्लेस में सबसे अलग दिखते हैं। आपको नई-नई चीजों के बारे में जानना बहुत पसंद है। आप दूसरों की भलाई के बारे में भी काफी सोचते हैं। किसी की मदद करने के लिए कभी न नहीं कहते। गलत करने वालों को आप बिल्कुल पसंद नहीं करते। आपकी अच्छाई के कारण अक्सर लोग आपका गलत फायदा भी उठा लेते हैं। आप कोई भी फैसला लेने से पहले जल्दबाजी नहीं करते, शांति और समझदारी से कोई भी निर्णय लेने में विश्वास रखते हैं।

2.
अगर आप अपनी सभी अंगुलियों को अंगूठे से दबाते हुए अपनी मुट्ठी बनाते हैं, तो आप काफी रचनात्मक व्यक्ति हैं। आप काफी स्वाभिमानी और आकर्षक व्यक्तित्व के हैं, हर कोई आपकी ओर खींचा चला आता है। आप किसी भी जगह रहते हैं, सबका ध्यान आप पर ही रहता हैं। लोगों के बीच आपकी ईमानदारी और समझदारी के लिए काफी प्रशंसा होती है। आप अपनी पर्सनेलिटी को काफी पसंद करते हैं। आप अभिमानी नहीं हैं। आप अपने मन की करना पसंद करते हैं। पार्टी और पब जाना आपको काफी पसंद है। आपका ईमानदार होना कभी-कभी आपके लिए फयदेमंद हो जाता हैं, तो कभी कभी आपके लिए परेशानी का सबब बन जाता हैं। एक बार कोई आपकी नजरों से उतर जाता है, तो आप उस पर दोबारा विश्वास नहीं कर पाते। आप अपने सम्मान को अपनी भावनाओं से ऊपर रखते हैं।

3.
अगर आप अपने अंगूठे को अपनी सभी अंगुलियों के अंदर रखते हुए मुट्ठी बनाते हैं, तो आप इंट्रोवर्ट हैं। आप खुद में रहना पसंद करते हैं। आसानी से दूसरों के साथ मिलजूल नहीं पाते। अपने विचारों और भावनाओं को अपने तक ही सीमित रखना पसंद करते हैं। आप बहुत रचनात्मक हैं। आपके विचार लोगों से काफी अलग होते हैं। आप सिर्फ उन्हीं लोगों के साथ ज्यादा रहना पसंद करते हैं, जो आपकी तरह हो। आप नेचर से काफी दयालू हैं। आप दूसरों की बातें धैर्य के साथ सुन सकते हैं। आपको तेज बोलने वाले या चिल्लाने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं आते। खुद की तारीफ करने वाले लोग भी आपको नहीं पसंद आते। वैसे तो आप काफी शांत स्वभाव के होते हैं। लेकिन अगर कोई आपके साथ गलत करता हैं, तो आप उसे उसकी जगह दिखाना भी अच्छे से जानते हैं। आप रिश्ते दिल से निभाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











