Latest Updates
-
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
बेहद अशुभ मानी जाती हैं हथेली पर ऐसी रेखाएं
हमारे हाथों की रेखाएं हमारे बारे में बहुत कुछ बता सकती हैं। हाथों की लकीरें से भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हालांकि हस्त रेखा से केवल जीवन और भविष्य के बारे में केवल मूल्यांकन किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि समय के साथ हाथों की रेखाएं भी बदलती रहती है। जीवन में आगे बढ़ने और लक्ष्य को प्राप्त करने में हमारे कर्मों की अहम भूमिका होती है। हस्त रेखा शास्त्र ज्योतिष शास्त्र की ही एक कड़ी है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार हमारे हाथों पर कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं जो जीवन हमारे जीवन में शुभता लाती हैं। वहीं कुछ ऐसी रेखाएं भी हैं जो जातक के जीवन के दुखों और कष्टों के बारे में बताती हैं।

इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही रेखाओं के बारे में बताएंगे जो व्यक्ति के दुर्भाग्य के बारे में बताती हैं। तो चलिए आपको उन हस्त रेखाओं के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
जब जीवन रेखा को काटे छोटी रेखाएं
यदि किसी व्यक्ति जीवन रेखा को कई छोटी छोटी रेखाएं काट रही हैं तो इसे बेहद अशुभ माना जाता है। कहते हैं यदि हथेली पर ऐसी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति का स्वास्थ्य हमेशा कमजोर रहता है। वह रोगों से घिरा रहता है और उसके साथ दुर्घटना भी हो सकती है। जीवन रेखा को काटने वाली यह रेखाएं व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता लाती हैं।
हथेली पर द्वीप निशान
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में पर्वत या फिर रेखा पर द्वीप का निशान है तो इसे दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। हालांकि हर रेखा और पर्वत पर बने द्वीप का मतलब भी अलग होता है। कहते हैं द्वीप का निशान जिस लकीर या पर्वत पर होता है उसका प्रभाव कमजोर हो जाता है। इससे जीवन में कई सारी परेशानियां आती हैं। ऐसे व्यक्ति को आर्थिक तंगी से लेकर शारीरिक समस्याओं से दो चार होना पड़ता है।
क्षैतिज रेखाएं और काले धब्बे
अनामिका उंगली पर यदि एक नहीं एक कई क्षैतिज रेखाओं का होना भी अच्छा नहीं माना जाता है। कहते हैं ऐसी रेखाएं व्यक्ति के जीवन की परेशानियों की ओर इशारा करती हैं। इससे मनुष्य के मान सम्मान को भी हानि पहुंचती है। इसके अलावा हाथ पर काले धब्बे होना भी अशुभ होता है। हालांकि हर व्यक्ति के हाथों पर इस तरह के धब्बे अलग अलग रंग के होते हैं और इनका अर्थ भी अलग होता है। ऐसे निशान रोग और बीमारी को दर्शाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











