Latest Updates
-
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Palmistry: हथेली की ये रेखा बना सकती है आपको मालामाल से कंगाल, बीमारियों का भी देती है संकेत
हमारी हाथों की लकीरें हमारे बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हथेली की रेखाएं हमारे भविष्य से जुड़े कई राज़ खोल सकती है। यानी आपका जीवन कैसा रहेगा, आप कितने लंबे समय तक जीवित रहेंगे, पैसों के मामले में आप कितने भाग्यशाली रहेंगे आदि। वैसे तो हथेली पर कई रेखाएं होती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार हाथों में राहु रेखा का होना बेहद अशुभ होता है। कहते हैं यदि किसी व्यक्ति के हाथों में राहु रेखा होती है तो वह आर्थिक परेशानियों का संकेत होती है। ऐसे लोग पैसों को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं।
आइए आपको राहु रेखा के बारे में और जानकारी देते हैं।

इस जगह होती है राहु रेखा
हाथों पर चंद्रमा, मंगल और शुक्र पर्वतों से राहु पर्वत घिरी होती। यहां से गुजरने वाली भाग्य रेखा शनि पर्वत की ओर जाती है। यदि यह पर्वत उभरा और पुष्ट है तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। वहीं अगर किसी की हथेली पर भाग्य रेखा प्रमुख पर्वत प्लूटो के ऊपर से गुजरती हुई गहरी और स्पष्ट हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही बुद्धिमान होता है। साथ ही वह ईश्वर को मानने वाला होता है। इन्हें समस्त सांसारिक सुख मिलते हैं। यदि हथेली में पर्वत प्रमुख हो और भाग्य रेखा टूटी हुई है तो ऐसा व्यक्ति अचानक समस्याओं से घिरने लगता है और उसकी प्रगति रुक जाती है।
जिस व्यक्ति की हथेली पर पर्वत कम उभरा हुआ होता है उसका स्वभाव बहुत ही चंचल होता। ऐसे व्यक्ति का मन एक जगह नहीं टिकता। यह अपनी मेहनत से कमाए हुए धन और संपत्ति भी खो बैठते हैं।

राहु रेखा से मिलते हैं ये संकेत
राहु की तिरछी रेखाएं जीवन रेखा के अंदर से मंगल पर्वत के नीचे वाले हिस्से से गुजरती है। इस तरह की रेखा का मतलब जीवन में कई सारे कष्ट। व्यक्ति को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है। साथ ही उसके पारिवारिक जीवन में भी हमेशा कलह रहता है।
हथेली पर अंगूठे के आधार से जीवन रेखा तक जाने वाली रेखाओं की श्रृंखला को चिंता रेखा भी कहा जाता है। कुछ लोगों के हाथों में बहुत ज्यादा रेखाएं होती हैं। ज्यादतर चिंता रेखाएं महत्वपूर्ण नहीं माना जाती है, लेकिन अगर किसी व्यक्ति के हाथ में चिंता रेखा जीवन रेखा को पार कर रही है तो वह हमेशा सेहत को लेकर परेशान रहता है। इसके अलावा उसका पारिवारिक जीवन भी सुखी नहीं रहता है। हालांकि चिंता रेखा से व्यक्ति के जीवन में बाधाएं नहीं आती हैं, लेकिन वह हर समय बेवजह की चिंता करता रहता है।

झेलना पड़ता है शारीरिक कष्ट
यदि मस्तिष्क रेखा और ह्रदय रेखा को राहु रेखा काट रही है तो इससे व्यक्ति को शारीरिक कष्ट झेलना पड़ता है। ऐसे लोग हमेशा तनाव में रहते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर राहु रेखा जीवन रेखा को काट रही है तो व्यक्ति पाई पाई को मोहताज हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











