Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
हाथों की ये रेखाएं करती है हार्ट अटैक की ओर इशारा
हमारे हाथ की रेखाएं हमारे बारे में बहुत कुछ बताती है। हमारे व्यक्तित्व से लेकर आज और आने वाले कल तक से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हम अपनी हस्त रेखाओं के माध्यम से हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको यह जानने में सहायता करेंगे कि व्यक्ति के हाथ में किस प्रकार की हृदय रेखा दिल की बीमारी की तरफ इशारा करती है यानी अगर आपके हाथ में ऐसी ह्रदय रेखा है तो आपको दिल का दौरा पड़ने की पूरी पूरी संभावना है। तो चलिए जानते हैं क्या कहती है ह्रदय रेखा।

टूटी ह्रदय रेखा
यदि आपकी ह्रदय रेखा टूटी है और वह सूर्य रेखा के नीचे है तो आप सावधान हो जाइए क्योंकि यह इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि आपको भयंकर दिल का दौरा पड़ सकता है।

ह्रदय रेखा पर काला निशान
अगर किसी व्यक्ति की ह्रदय रेखा पर किसी भी तरह का काला निशान बना है तो इसका अर्थ यह है कि उसे बहुत बड़ा दिल का दौरा पड़ सकता है जिसमें उसकी मृत्यु हो सकती है।

टूटी ह्रदय रेखा मष्तिस्क रेखा से मिले
टूटी हुई ह्रदय रेखा यदि मस्तिष्क रेखा से जा मिले और उसके अंत में क्रॉस का निशान बना हो तो व्यक्ति को कभी भी मस्तिष्क का दौरा पड़ सकता है इसमें व्यक्ति को जान का भी खतरा होता है।

अधूरी ह्रदय रेखा
अगर आपकी ह्रदय रेखा अधूरी है यानि पूरी हुए बिना ही गुरु पर्वत से निकल कर बीच में रुक गयी है तो यह इस बात की ओर इशारा कर रही है कि आपको भविष्य में दिल से जुड़ा कोई भयंकर रोग होने वाला है।

ह्रदय रेखा पर क्रॉस
अगर व्यक्ति की हृदय रेखा टूट रही हो और उस पर क्रॉस या फिर द्वीप का निशान दिखाई पड़े तो इसका मतलब है उसे दिल का दौरा ज़रूर पड़ेगा।

ये रोग भी हो सकते हैं
जिस व्यक्ति की ह्रदय रेखा पर तारे का निशान बना हो और वह शनि पर्वत के नीचे हो तो ऐसे में व्यक्ति को उक्त रक्तचाप और गठिया जैसे रोग होने की संभावना होती है।
अगर किसी व्यक्ति की चंद्र पर्वत पर नक्षत्र चिह्न हो तो उसे पेट से संबंधित कोई रोग हो सकता है।
अगर आपकी हृदय रेखा पर शनि के नीचे द्वीप चिह्न है तो आपको रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारी होने की संभावना है।
मस्तिष्क रेखा पर मंगल के ठीक पास सफेद रंग का दाग और दोनों हाथों की टूटी हुई ह्रदय रेखा गुर्दे के रोग की तरफ संकेत करती है।
मस्तिष्क रेखा पर शनि क्षेत्र के नीचे ज़ंजीर जैसा कोई निशान बना हो तो व्यक्ति को फेफड़े या गले से जुड़ी बीमारियां होती है।



Click it and Unblock the Notifications











