Latest Updates
-
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Numerology: मूलांक से जानिए अपनी शादी से जुड़ा ये गहरा राज़
अंक ज्योतिष शास्त्र में अंको की मदद से व्यक्ति के भविष्य की जानकारी दी जाती है। जिस तरह ज्योतिष शास्त्र में जन्म के समय राशि और ग्रहों की स्थिति के आधार पर व्यक्ति के भविष्यफल के बारे जानकारी प्राप्त की जाती है, वैसे ही अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति का भविष्य उसके मूलांक के आधार पर जाना जाता है। उदाहरण के लिए अगर किसी का जन्म 05-11- 2022 को हुआ है तो उसका मूलांक 5 होगा।

इस लेख में हम आपको आपके मूलांक के आधार पर बताएंगे कि आपकी लव मैरिज होगी यह फिर अरेंज मैरिज। इसके अलावा आप यह भी जान सकते हैं कि आपके लिए कौन से मूलांक वाले पार्टनर परफेक्ट रहेंगे।

मूलांक 1
1 मूलांक के जातक बहुत ही शर्मीले होते हैं। खासतौर पर जब प्यार और शादी की बात होती है तो यह बहुत घबराते और शर्माते हैं। अगर यह किसी को अपना दिल दे बैठते हैं तो प्रपोज करने में काफी समय लगा देते हैं। कई बार इनके दिल की बात दिल में ही रह जाती है। ऐसे में इनकी लव मैरिज होना मुश्किल होता है। 2, 4 और 6 मूलांक वालों के साथ इनकी जोड़ी अच्छी बनती है।

मूलांक 2
2 मूलांक के लोग बहुत ही मूडी होते हैं। वैसे तो बात बात पर इनका मन बदलता है, लेकिन जब प्यार की बारी आती है तो यह बहुत ही समझदारी से काम लेना पसंद करते हैं। इस मूलांक वाले ज्यादातर लव मैरिज ही करते हैं। 1,3 और 6 मूलांक वाले इनके लिए परफेक्ट पार्टनर होते हैं।

मूलांक 3
इस मूलांक के जातक थोड़े कम रोमांटिक होते हैं, लेकिन अगर इन्हें किसी से प्यार हो जाए ये सच्चे दिल से अपने रिश्ते को निभाते हैं। यह विवाह अपनी मर्जी से ही करते हैं। इनकी लव मैरिज ही होती है। 2, 3 और 6 मूलांक वालों के साथ इनकी खूब बनती है।

मूलांक 4
4 मूलांक के जातक कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मिजाज के होते हैं। इन्हें एक से अधिक बार प्यार हो जाता है। अक्सर शादी के बाद भी इनके दूसरे रिश्ते होते हैं जो इनकी शादी के टूटने का कारण भी बनते हैं। इस मूलांक के लोग लव मैरिज करना ही पसंद करते हैं। 1, 2 ,7 और 8 मूलांक वाले इनके लिए बेहतर जीवनसाथी होते हैं।

मूलांक 5
इस मूलांक के लोग अपने रिश्तो को बहुत महत्व देते हैं खासतौर पर यह अपने परिवार के खिलाफ जाकर कुछ भी करना ना पसंद करते हैं। अगर यह लव मैरिज भी करते हैं तो इसमें भी इनके परिवार की मर्जी शामिल होती है नहीं तो इनकी अरेंज मैरिज ही होती है। 5 और 8 मूलांक वाले इनके लिए बेस्ट पार्टनर हो सकते हैं।

मूलांक 6
6 मूलांक वाले बहुत ही जल्दी किसी को भी इंप्रेस कर सकते हैं। ऐसे में अक्सर लोग इनसे प्यार कर बैठते हैं। यह झट से किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं। हालांकि इस आदत के कारण यह अपने लिए सही पार्टनर नहीं चुन पाते हैं। अगर यह प्रेम करते भी हैं तो अपने साथी से इनका भावनात्मक लगाव जल्दी नहीं हो पाता है। 6 मूलांक वाले किसी भी मुलांग के जातक से विवाह कर सकते हैं।

मूलांक 7
7 मूलांक वाले काफी रोमांटिक होते हैं, लेकिन आज जब बात अपने प्रेम का इजहार करने की आती है तो यह थोड़े संकोची हो जाते हैं। यह अपने रिश्ते को सच्चे दिल से निभाते हैं। इनकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज, यह अपने पार्टनर से खूब प्यार करते हैं। इनके लिए 2 मूलांक वाले पार्टनर सबसे बेस्ट होते हैं।

मूलांक 8
इस मूलांक कि लोग प्यार के चक्कर में जल्दी पड़ना नहीं चाहते हैं। अगर इन्हें प्रेम हो जाए तो फिर यह अपने रिश्ते को आगे जरूर बढ़ाते हैं। यानी यह अपने प्रेम के बंधन को विवाह के बंधन में जरूर बांधते हैं। आमतौर पर इनकी अरेंज मैरिज ही होती है।

मूलांक 9
9 मूलांक के लोग थोड़े कम रोमांटिक होते हैं। प्यार मोहब्बत में यह ज्यादा विश्वास नहीं करते हैं। यह अरेंज मैरिज ही करना पसंद करते हैं। 2 और 6 मूलांक वाले लोग इनके लिए अच्छे साथी होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











