Latest Updates
-
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Date Of Birth Se Jane Career: अपने मूलांक के अनुसार चुनें करियर, सफलता चूमेगी कदम
पैसा इंसान की सबसे बड़ी जरूरत जाती है, ऐसे में पैसा कमाने के लिए सही करियर और कारोबार का चुनाव करना भी उतना ही जरूरी है। यदि इन्हें चुनने में गलती हो गई तो जीवन चुनौतियों और कष्टों से भर जाता है। अगर आपके मन में भी अपने कामकाज को लेकर कई सवाल है और आप ठीक से तय नहीं कर पा रहे हैं कि आपके लिए कौन सा करियर या कारोबार बेहतर रहेगा तो अंक शास्त्र में मूलांक से भी आप यह जान सकते हैं जी हां व्यक्ति अपने मूलांक से इस तरह के सवालों के जवाब पा सकता है।

चलिए आपके मूलांक के अनुसार जानते हैं कि किस क्षेत्र में करियर बनाकर आप जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं।

मूलांक 1
जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 1,10,19 अथवा 28 तारीख को होता है उनका मूलांक 1 होता है। यह अंक सूर्य से शसित होता है। 1 मूलांक वाले लोग बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं। इनमें नेतृत्व की क्षमता होती है। राजनीति, प्रशासनिक सेवा इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार, सोने चांदी का व्यापार आदि में इन्हें अच्छी सफलता प्राप्त होती है।

मूलांक 2
2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 2 होता है। चंद्रमा से शासित इस अंक को मातृत्व का अंक भी कहा जाता है। इस मूलांक के जातकों का झुकाव मनोरंजन के प्रति अधिक रहता है।
यह हर काम व्यवस्थित रूप से करना बहुत ही पसंद होता है। कला, मनोरंजन, डेयरी का व्यापार, कृषि, पशुपालन, परिवहन आदि जैसे कार्य इनका भाग्य चमका सकते हैं।

मूलांक 3
किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 3 होता है। यह अंक गुरु से शासित होता है। इस मूलांक के जातक कुछ बड़ा करना चाहते हैं। नौकरी हो या व्यापार, इन्हें उच्च पद पर रहना पसंद होता है। कला, राजनीति, समाजसेवा, उच्च पद वाली नौकरी, बैंक की नौकरी, खुद का व्यापार करना 3 मूलांक वालों के लिए सर्वोत्तम है।

मूलांक 4
यदि किसी व्यक्ति का जन्म 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 4 होता है। राहु से शासित इस अंक वाले लोगों को झटके में बड़ी सफलता मिलती है तो वहीं अचानक इन्हें असफलता का भी सामना करना पड़ता है। यह स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। इनके अंदर कुछ नया करने की लालसा होती है। इस मूलांक के जातक अभिनय, व्यापार या किसी भी जॉब में अच्छी सफलता हासिल करते हैं।

मूलांक 5
5, 14 अथवा 23 तारीख को जिनका जन्म होता है वे 5 मूलांक के होते हैं। यह अंक बुध से शासित होता है लोगों से मेलजोल बढ़ाना, नए दोस्त बनाना इन्हें काफी पसंद होता है। हालांकि यह कोई भी जोखिम उठाने से काफी घबराते हैं। ऐसे में कई बार इनकी प्रगति रुक जाती है। विज्ञान से संबंधित कार्य, स्टॉक मार्केट, शिक्षा से जुड़े काम करना इनके लिए बहुत ही शुभ होता है।

मूलांक 6
अगर किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 6, 15 अथवा 24 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 6 होता है। सौंदर्य, साहस और सृजन को दर्शाने वाले शुक्र से यह अंक शासित है। इस मूलांक के जातक बहुत ही अच्छी पर्सनालिटी वाले होते हैं। हालांकि यह अपने फैसले खुद लेने से घबराते हैं। अपने फैसलों के लिए यह दूसरों पर अधिक निर्भर रहते हैं। मनोरंजन के क्षेत्र में, स्पोर्ट्स में या लग्जरी आइटम्स के व्यापार में इनकी किस्मत चमकती है।

मूलांक 7
जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है, वह 7 मूलांक का होता है। यह अंक केतु से शासित है। अध्यात्म के प्रति इनका झुकाव ज्यादा होता है। लेखन, संपादन, पत्रकारिता, ट्रैवल एजेंट, रिसर्च से जुड़े काम इनके लिए परफेक्ट होते हैं।

मूलांक 8
8, 17 अथवा 26 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 8 होता है। यह अंक न्याय के देवता शनि देव से शासित होता है। इस मूलांक के जातक सांसारिक सुख पाने की चाह रखते हैं, ऐसे में कई बार यह गलत दिशा में निर्णय ले लेते हैं जो इनके लिए मुसीबत का कारण बन जाती है। कई बार सही होने के बावजूद भी यह गलत साबित हो जाते हैं। राजनीति, कला, रियल स्टेट और लोहे का व्यापार इनके लिए सर्वोत्तम कार्य होते हैं।

मूलांक 9
महीने की 9,18 अथवा 27 तारीख को जिनका जन्म होता है उनका मूलांक 9 होता है। यह अंक मंगल से शासित होता है। इस मूलांक के जातकों का जीवन संघर्षों से भरा रहता है। यह अपनी उलझनों में ही उलझे रहते हैं। अक्सर अपने लक्ष्य से इनका ध्यान भटक जाता है। मनोरंजन, कला, आर्मी, पॉलिटिक्स में यह अपना करियर बना सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











