Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Numerology Horoscope 2024: मूलांक 8 के लिए मिलाजुला रहेगा नया साल, रिश्ते में धैर्य की जरूरत
Numerology Horoscope 2024 for Mulank 8: हम सभी नए साल को लेकर काफी उत्साहित हैं और साथ ही ये जानने के लिए भी उत्सुक है कि आखिर नववर्ष ने हमारे लिए क्या कुछ छिपा रखा है। इस सीरीज में हम अंक ज्योतिष की मदद से आने वाले वर्ष के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। न्यूमरोलॉजी में जन्म की तिथि के आधार पर हर इंसान का मूलांक निकाला जा सकता है और उसके आधार पर उसके आने वाले कल की गणना भी की जा सकती है।
इंसान के जीवन में अंकों का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि लोगों की किस्मत के साथ कोई ना कोई अंक जुड़ा होता है। ऐसे में अंकों के द्वारा भी भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आने वाला नया साल आपके लिए कैसा रहेगा तो अपने मूलांक के आधार पर अपने सभी सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं।

नया साल 2024 अब कुछ ही दिन दूर है ज्योतिष शास्त्र में राशियों के आधार पर कई लोग अपने भविष्य की जानकारियां प्राप्त कर लेते हैं। वहीं अंकशास्त्र भी इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। इसकी मदद से आप अपने स्वास्थ्य, प्रेम जीवन, करियर आदि के बारे में जान सकते हैं। आज जानते हैं कि साल 2024 मूलांक 8 के लिए कैसा रहने वाला है और यह आपके जीवन में किस तरह के बदलाव लेकर आएगा।
मूलांक 8 के लिए कैसा रहेगा साल 2024?
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 हुआ। शनि के प्रभाव के फलस्वरूप आपके भीतर प्रत्येक काम को धैर्य से करने की पर्याप्त क्षमता रह सकती है। यद्यपि अंक 8 के बनने में किन किन अंकों की भूमिका है, यह बात भी विचारणीय रहेगी क्योंकि कई बार 8 के निर्माण में एक या दो जैसे अंक भी शामिल हो सकते हैं। जिसके परिणामस्वरूप कई मामलों में आपके अंदर थोड़ी चंचलता भी रह सकती है लेकिन आमतौर पर हम आपको गम्भीर व्यक्ति के रूप में ही मानेंगे। आप किसी भी काम को बहुत ही गहराई के साथ सोचते हैं। आप कई बार इतने स्पष्टवादी हो जाते हैं कि सामने वाला व्यक्ति आपसे नाखुश भी हो सकता है जिसके फलस्वरूप आपको परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
मूलांक 8 के लिए 2024 में कैसा रहेगा प्रेम जीवन?
प्रेम सम्बन्धों में आवश्यकता से अधिक भावनाओं को उजागर करना या बात बात पर दखलंदाजी करना उचित नहीं रहेगा। प्रेम जीवन में आपको एक दूसरे को समझने के लिए समय देने की सलाह दी जाती है। इसी तरह दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे की विचारधारा और सेहत का ध्यान रखते हुए आप एक सुखमय जीवन को प्राप्त कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह समय मूलांक 8 जातकों के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है।
मूलांक 8 के लिए 2024 में कैसा रहेगा करियर?
अंक ज्योतिष 2024 के अनुसार, इस वर्ष में आप पर मुख्य रूप से 7, 8, 1, 6, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। अंक 8 और 7 के बीच औसत या उससे थोड़े बेहतर सम्बन्ध माने गए हैं लेकिन सामान्य तौर पर वर्षफल के लिए अंक 7 का आना कुछ मामलों में कमजोर परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। यदि आप प्रयोगात्मक तरीके से काम करेंगे तो उस परिस्थिति में परिणाम आपके पक्ष में भी रह सकते हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तो वर्ष का शुरूआती हिस्सा कठिनाइयों से भरा रहेगा परंतु वर्ष के दूसरे हिस्से में उन संघर्षों को पार करते हुए कुछ बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी। अर्थहीन और तथ्यहीन बातों से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। भले ही इस वर्ष आपको भौतिक सुख सुविधाओं के प्राप्ति के अच्छे योग हैं लेकिन भावनात्मक रूप से इस वर्ष आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











