Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Numerology: इस मूलांक के लोग रहते हैं दिखावे से दूर, फिजूलखर्ची होती है नापसंद
हमारे जीवन में अंको का बड़ा ही महत्व होता है और हर किसी से कोई न कोई अंक जुड़ा हुआ है। कुंडली में ग्रहों और नक्षत्रों की दशा देखकर व्यक्ति के बारे में भविष्यवाणियां की जाती है, लेकिन अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तारीख के आधार पर मूलांक बनता है।
मूलांक से भी व्यक्ति के स्वभाव, उसके गुणों, पसंद-नापसंद आदि के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। अपना मूलांक जानने के लिए आप अपने जन्म की तारीख को आपस में जोड़कर देखें।

अगर किसी का जन्म महीने की 19 तारीख को हुआ है तो उस व्यक्ति का मूलांक 1 होगा यानी 1+9=10। इसी तरह 1,10,19 और 28 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक भी 1 होगा।
आज इस लेख में हम बात करेंगे उस मूलांक की जो दिखावे से दूर और सादा जीवन जीना पसंद करते हैं। इन्हें बेवजह के खर्चे करना पसंद नहीं होता और ये बचत पर अधिक ध्यान देते हैं।
जी हां यहां हम बात कर रहे हैं 8 मूलांक वालों की जिन्हें जरूरत से ज्यादा सुख सुविधाएं रास नहीं आती है। आइए आपको इस मूलांक वालों के बारे में और भी कई दिलचस्प बातें बताते हैं।
छल कपट से रहते हैं दूर
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 8 मूलांक के जातक दिखावा करना पसंद नहीं करते हैं। यह अपना हर काम अपने हिसाब से करते हैं और इन्हें किसी की भी दखलअंदाजी नापसंद होती है। यह चापलूसी नहीं करते हैं। यह जैसे अंदर से होते हैं वैसे ही यह बाहर भी होते हैं। इस मूलांक के जातक घुमा फिरा कर बात नहीं करते हैं। यह दिल के बहुत ही साफ माने जाते हैं।
मेहनत में करते हैं विश्वास
8 मूलांक के जातक बहुत ही परिश्रमी होते हैं। यह मेहनत करने में विश्वास करते हैं। यह बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना भी डटकर करते हैं। इन्हें भीड़ में रहना पसंद नहीं होता है। यह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। यदि यह कोई काम करने की ठान लेते हैं तो उसे पूरा करके ही मानते हैं।
सोच समझकर करते हैं खर्च
इस मूलांक के जातक पैसों के मामले में बहुत ही सोच समझकर अपने फैसले लेते हैं। इन्हें दिखावे पर ज्यादा खर्च करना पसंद नहीं होता है। यह अपने भविष्य को लेकर बहुत ही गंभीर रहते हैं। ऐसे में यह बचत करना ज्यादा पसंद करते हैं।
धीमी गति से बढ़ते हैं आगे
8 मूलांक वालों के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। ऐसे में इन पर शनिदेव का प्रभाव रहता है। इस मूलांक के जातकों को बहुत ही रहस्यमयी कहा जाता है। कई बार लोगों के लिए इन्हें समझना बहुत ही मुश्किल होता है। अक्सर यह खुलकर अपने दिल की बात नहीं कह पाते हैं। यह जीवन में आगे तो बढ़ते हैं लेकिन बहुत ही धीरे धीरे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











