Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Nag Panchami 2023 Mantra: नाग पंचमी है आज, राहु-केतु से छुटकारा पाने के लिए जरूर करें राशिनुसार मंत्र का जाप
Nag Panchami 2023 Mantra: इस साल नाग पंचमी का पर्व 21 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस बार की नागपंचमी कई मायनों में महत्वपूर्ण है। एक तो नागपंचमी, वैसे भी शिव की पूजा करने का पावन दिन है, उसी दिन पंचमी तिथि भी पड़ती है साथ ही इस दिन सावन सोमवार का व्रत भी होगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन पूरे विधि विधान से नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही नागों का दूध से अभिषेक भी किया जाता है।

नाग पंचमी का दिन काल सर्प दोष के निवारण के लिए उत्तम माना जाता है। साथ ही इस दिन किये गए पूजा पाठ से राहु-केतु के दुष्परिणामों से भी मुक्ति पायी जा सकती है। इस लेख में हम राशि अनुसार मंत्र बता रहे हैं जिनका जाप नाग पंचमी के दिन करके आप काल सर्प दोष और राहु केतु के नकारात्मक परिणाम से राहत पा सकते हैं।
नाग पंचमी के मौके पर करें राशिनुसार मंत्र का जाप:
मेष राशि: आप 'ॐ वासुकेय नमः' मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि: आपके लिए ' ॐ शुलिने नमः' मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि: इस राशि के लोगों को 'ॐ सर्पाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
कर्क राशि: नाग पंचमी के दिन शुभ फल की प्राप्ति के लिए 'ॐ अनन्ताय नमः' मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि: नाग देव की कृपा पाने के लिए 'ॐ कर्कोटकाय नमः' मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि: आपके लिए 'ॐ कम्बलाय नमः' मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।
तुला राशि: आप नाग पंचमी के दिन 'ॐ शंखपालय नमः' मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि: आपके लिए 'ॐ तक्षकाय नमः' मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।
धनु राशि: आप आज के दिन 'ॐ पृथ्वीधराय नमः' मंत्र का जाप करें।
मकर राशि: आप पूरी श्रद्धा के साथ 'ॐ नागाय नमः' मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि: काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए आप 'ॐ कुलीशाय नमः' मंत्र का जाप करें।
मीन राशि: आप नाग पंचमी के दिन 'ॐ अश्वतराय नमः' मंत्र का जाप करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











