Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, देखें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं
Mauni Amavasya Horoscope 2026: माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या कहा जाता है और वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल यह शुभ तिथि 18 जनवरी 2026 को यानी आज पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और मौन व्रत रखने से जीवन के पाप, नकारात्मकता और बाधाएं दूर होती हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिषीय दृष्टि से भी मौनी अमावस्या बेहद खास मानी जाती है। ग्रहों की शुभ स्थिति इस दिन कुछ राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का संकेत दे रही है।
खासतौर पर धन, करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में इन लोगों को बड़े अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं वे 5 भाग्यशाली राशियां, जिनकी मौनी अमावस्या 2026 पर किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए मौनी अमावस्या सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगी। इस दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। करियर में नई संभावनाएं बनेंगी और पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और रिश्तों में मजबूती बढ़ेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए मौनी अमावस्या किसी चमत्कार से कम नहीं होगी। इस दिन किए गए प्रयासों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। जिन लोगों को धन से जुड़ी समस्याएं थीं, उन्हें राहत मिल सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए मौनी अमावस्या बेहद शुभ साबित होगी। करियर और बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रमोशन, नई नौकरी या कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा और धन प्रवाह में बढ़ोतरी होगी।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए यह दिन नई खुशियों का संदेश लेकर आएगा। जीवन में चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी और करियर में स्थिरता व प्रगति मिलेगी। जो लोग शादी या रिश्ते को लेकर सोच रहे हैं, उनके लिए भी यह समय शुभ साबित हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए मौनी अमावस्या बड़े फैसलों और बड़ी सफलता का दिन बन सकती है। करियर और बिजनेस को लेकर जो भी महत्वपूर्ण निर्णय आप लेंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा और पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











