Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Margashirsha Purnima 2024 Rashifal: इस साल की आखिरी पूर्णिमा इन चार राशियों के लिए रहेगी सौभाग्यशाली
Margashirsha Purnima 2024 Rashifal: मार्गशीर्ष पूर्णिमा का पर्व भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और गंगा स्नान व दान करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस वर्ष मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर को मनाई जाएगी, जिसके बाद पौष माह की शुरुआत 16 दिसंबर से होगी।
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस मार्गशीर्ष पूर्णिमा से मिथुन, कर्क, कन्या और धनु राशियों के जातकों के लिए शुभ समय की शुरुआत होगी। इन राशियों को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, लेकिन इसके लिए कुछ खास उपाय करना आवश्यक है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में:

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को सूर्योदय से पहले उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा में अन्न और धन का दान करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पूजा में फल, फूल और मिठाई का भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी और जीवन में खुशियों की कभी कमी नहीं होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को वैजयंती माला अर्पित करनी चाहिए। यह उपाय रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने और आर्थिक संकट से मुक्ति पाने में सहायक होता है। साथ ही, आय के नए साधन भी प्राप्त होंगे।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को इस दिन किसी मंदिर या गरीबों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करना चाहिए। यह उपाय आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा और जीवन में सुख, शांति, और अपार धन-संपत्ति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
पूर्णिमा का महत्व
पूर्णिमा तिथि सनातन धर्म में अत्यधिक महत्व रखती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। गंगा स्नान और दान करने से जीवन में कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता। इस मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर विशेष उपाय अपनाकर इन राशियों के जातक अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











