Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Makar Sankranti 2026 Upay: आज मकर संक्रांति पर कर लें ये 4 अचूक उपाय, खुलेंगे धन और सौभाग्य के द्वार
Makar Sankranti 2026 Upay: आज मकर संक्रांति है जो सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि वह दिव्य दिन है जब सूर्य देव उत्तरायण होकर भाग्य का द्वार खोलते हैं। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और दक्षिणायन से उतराणयन की ओर जाते हैं। ज्योतिष और शास्त्रों के अनुसार इस दिन की गई पूजा, दान और उपाय कई गुना फल देते हैं। कहा जाता है कि इस दिन की गई छोटी-सी कोशिश भी गरीबी, बाधा और दुर्भाग्य को दूर कर सकती है। अगर आपके जीवन में बाधाएं आ रही हैं, या पैसा रुक नहीं रहा है, कामों में रुकावट आ रही है या किस्मत साथ नहीं दे रही, तो मकर संक्रांति आपके लिए टर्निंग पॉइंट बन सकती है।
बस इस पावन दिन 4 अचूक उपाय कर लेने हैं और फिर देखें कैसे धन, सौभाग्य और सफलता के द्वार अपने आप खुलने लगते हैं। टैरो कार्ड रीडर साक्षी सिंघल ने जो 4 उपाय बताए हैं वो आपकी सारी परेशानियों को खत्म कर सकते हैं। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं उन कारगर उपायों के बारे में जो आपकी किस्मत को चमका सकते हैं।

1. मंदिर में जाकर करें ये काम
इस बार 14 जनवरी को मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी है। ऐसे में इस दिन एक दुर्लभ संयोग बन रहा है जो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। बस करना ये है कि इस दिन आप जरूर मंदिर जाएं और तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
2. सीताफल से करें ये अचूक उपाय
सूर्यदेव को जल चढ़ाने के बाद आप एक साबुत जो खंडित न हो ऐसा सीताफल लें और उसे शिवजी के चरणों में रखें। उस दौरान आप अपनी कोई भी इच्छा जो अटक रही हो या पूरी नहीं हो पा रही हो इस सीताफल के सामने पढ़ें। अब उसे शिवलिंग के सामने इस सीताफल को रख दें। साक्षी सिंघल ने बताया कि ये इतना कारगर उपाय है जिसे कोई चैलेंज नहीं कर सकता।
3. तिल के लड्डुओं का उपाय
अब आप 5 तिल के लड्डु लें और वहीं मंदिर में विष्णु भगवान के सामने रख दें। अब आप वही इच्छा और मनोकामना को दोबारा पढ़ें जो आपने शिवलिंग के सामने सीताफल चढ़ाते हुए पढ़ी थी। ऐसा माना जाता है कि ये उपाय करने से आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगि फिर चाहे वो किसी भी चीज को लेकर हों।
4. चांदी से करें ये उपाय
ज्योतिष के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन आप चांदी का कुछ भी छोटा या बड़ा सामान खरीदें और उसे अपनी पत्नी, पती या भी परिवार में किसी को दें। ये उपाय करने से आपका शुक्र भी मजबूत होगा और सारे रुके हुए काम बनने लगेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











