Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Makar Sankranti 2024 Rashifal: 77 साल बाद बेहद दुर्लभ योग में मनेगी मकर संक्रांति, इन राशियों का चमकेगा भाग्य
Makar Sankranti 2024 Rashifal: साल 2024 की मकर संक्रांति 15 जनवरी, सोमवार के दिन मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के दिन को बहुत ही शुभ व पवित्र माना जाता है। इस दिन को मौसम में परिवर्तन के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो जाता है और फिर से शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं।
इस बार की मकर संक्रांति और भी ख़ास है। गौरतलब है कि जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में पहुंचते हैं तो उस घटना को मकर संक्रांति कहा जाता है। इस साल संक्रांति बहुत ही शुभ संयोग के साथ मनने वाली है।

77 वर्षों के बाद, 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर वरीयान योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। इस दिन बुधदेव और मंगल ग्रह भी एक ही राशि धनु में उपस्थित रहेंगे। वहीं पांच साल बाद ऐसा होगा जब मकर संक्रांति सोमवार के दिन मनाई जाएगी। जिससे इस दिन भगवान शिव की भी कृपा प्राप्त होगी।
वरीयान योग - प्रात: 02.40 - रात 11.11 (15 जनवरी 2024)
रवि योग - सुबह 07.15 - सुबह 08.07 (15 जनवरी 2024)
आईये जानते हैं कि मकर संक्रांति 2024 किन 3 राशियों के लिए बेहद शुभ व फलदायी रहने की उम्मीद है।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों की किस्मत मकर संक्रांति के प्रभाव से प्रबल होने वाली है। करियर और व्यापार से जुड़े जातकों के लिए अच्छे दिन आने वाले हैं। मकर संक्रांति 2024 पर बन रहे शुभ संयोग से आपको आर्थिक लाभ होगा। दफ्तर ही नहीं, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवन में जो अड़चनें आ रही थीं उन्हें पार करने का रास्ता आपको नजर आएगा।

सिंह राशि:
सूर्य देव के उत्तरायण होने की स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी रहने की उम्मीद है। इस दिन बन रहे रवि और वरीयान योग का लाभ आपको मिलने की पूरी उम्मीद है। करियर के लिहाज से ये समय महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। आपको नयी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जिससे दफ्तर में आपको पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के व्यापारी भी बड़ा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में अनुकूलता आएगी।
मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति 2024 बहुत ही शुभ व लाभदायी रहेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यापार से जुड़े जातक कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। प्रेम जीवन में अनुकूलता आएगी और पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। दफ्तर में काम करने का अच्छा माहौल मिलेगा जिससे आप बिना दबाव के बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











