Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Mahalaxmi Rajyog 2023: इस योग का लाभ उठाएंगी ये 3 राशियां, मां लक्ष्मी बरसाएंगी खूब पैसा
ग्रहों की स्थिति जातक का जीवन संवार सकती है तो कई बार बुरे परिणाम भी दे जाती है। ज्योतिष शास्त्रों में ग्रहों की युति अर्थात दो या दो से ज्यादा ग्रहों का मिलन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे कई तरह के योग भी बनते हैं।
नवरात्रि की सप्तमी तिथि को एक ऐसे ही विशेष योग का निर्माण हुआ। 28 मार्च की सुबह 2 बजकर 55 मिनट पर चंद्र देव मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं, जहां मंगल ग्रह पहले से ही मौजूद थे।

मिथुन राशि में चंद्र और मंगल के मिलने से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ है। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ा है।
इस लेख के माध्यम से जानते हैं महालक्ष्मी राजयोग 2023 का शुभ प्रभाव किन किन राशियों को माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने वाला है।

मेष राशि
मंगल और चंद्र देव की युति का अनुकूल प्रभाव मेष राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। आप पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा। इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिल पायेगा। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। इस अवधि में आपका व्यक्तित्व तेज से भरा रहेगा।

मिथुन राशि
मंगल और चंद्र देव की युति आपकी ही राशि में हो रही है। इसका शुभ प्रभाव इस राशि के जातकों पर भी रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस समय का आप भरपूर आनंद लेंगे। धनलाभ कमाने के कई मौके आपके हाथ लगेंगे और इसका फायदा भी आप उठा सकेंगे। परिवार और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के जो जातक राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें ऊंचा पद मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों समय अनुकूल रहने की पूरी उम्मीद है।

सिंह राशि
महालक्ष्मी राजयोग 2023 का लाभ उठाने वाली राशियों में सिंह राशि भी शामिल है। दुर्गा अष्टमी से पूर्व बन रहे इस योग का सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर होगा। पैसों की आवक बनी रहेगी। इस अवधि में शुरू किये गए कार्य में सफलता हासिल होगी। इस राशि के जो जातक व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा बड़ा मुनाफा मिल सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











