Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ज्योतिषियों की चेतावनी! 6 महीने तक रहेगा चंद्र ग्रहण का असर, पड़ेगी हड्डी जमा देने वाली ठंड
Lunar Eclipse Impact Of Natural Disasters: 7 सितंबर 2025, दिन रविवार को साल का दूसरा और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण था। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को हमेशा विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि ग्रहण का प्रभाव केवल कुछ घंटे या दिनों तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसकी छाया कई महीनों तक जीवन, प्रकृति और समाज पर देखी जा सकती है। हाल ही में एस्ट्रोलॉजर राखी ने दावा किया है कि बीता हुआ चंद्र ग्रहण सामान्य नहीं है। ज्योतिष के अनुसार, इस ग्रहण का असर 15 दिन पहले से और आने वाले 6 महीने बाद तक रहता है।
इस ग्रहण का बुरा असर पड़ने वाला है और आने वाले समय में लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। भविष्यवाणी के अनुसार इस ग्रहण का असर मौसम पर गहराई से दिखेगा और प्राकृतिक आपदाओं का कहर बरसेगा। आइए जानते है कि बीते हुए चंद्र ग्रहण का आने वाले समय में क्या असर पड़ने वाला है।

शनि मीन राशि में है
एस्ट्रोलॉजर राखी ने बताया शनि मीन राशि में कालपुरुष की 12वीं राशि में हैं और ऊपर से वक्री है। ऐसे में स्थितियां देश और दुनिया के लिए अच्छी नहीं हैं। इस साल नौकरियों में रिशेसन होगा, नौकरियां नहीं मिलेंगी, महंगाई बढ़ेगी और राजनीति में भी उथल-पुथल मचेगी। इसके अलावा नेताओं और अभिनेताओं के जीवन में भी उतार-चढ़ाव आने वाले हैं।
आएगी प्राकृतिक आपदाएं
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि चंद्र ग्रहण का आने वाले 6 महीने तक असर दिखेगा। प्राकृतिक आपदाएं आएंगी। ये साल मंगल का साल है तो जो भी तबाही मचेगी वो पानी से ही मचेगी। ऐसे में सुनामी, बाढ़ और बादल फटने जैसी खबरें देश और दुनिया से सुनने को मिलेंगी। सभी को सावधान रहने की जरूरत है और हनुमान जी का पाठ करें व मंगल को मजबूत करने के उपाय करें।
पड़ेगी हड्डी जमाने वाली ठंड
एस्ट्रोलोजर राखी ने बताया कि इस साल मंगल दंगल करने वाला है क्योंकि ये उसी का साल है। उन्होंने कहा कि हमेशा सावन में बारिश होती थी लेकिन इस बार तो भादो बरस रहा है जो किसी संकट का इशारा है। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि इस साल हड्डी जमा देने वाली सर्दी पड़ने वाली है। ऐसी सर्दी पड़ेगी जो आपने इससे पहले दिल्ली में नहीं देखी होगी। इतना ही नहीं, प्राकृतिक आपदाओं और स्वास्थ्य समस्याओं की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि विज्ञान इसे केवल एक खगोलीय घटना मानता है, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से लोग सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











