Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
April 2023 Lucky Rashi: अप्रैल का महीना मेष, कर्क और इन दो राशियों के लिए रहेगा बहुत शुभ
अप्रैल का महीना नई आशा और किरण के साथ शुरू हो चुका है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह साल का चौथा महीना होता है। अप्रैल माह कई मायनों में ख़ास है।
इस महीने कई बड़े हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया जैसे बड़े तीज-त्योहार आएंगे तो वहीं कई महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर भी इस अवधि में होगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं अप्रैल 2023 किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
यह महीना आपके पक्ष में रहेगा। आपको अपनी पहचान बनाने में मदद मिलेगी। वहीं आत्म-अभिव्यक्ति पर काम करने के लिए भी पूरा समय मिलेगा। करियर की बात करें तो आप खूब नाम कमाएंगे। इस राशि के व्यवसायी नई परियोजनाओं और प्रयासों में निवेश कर सकते हैं और यह निर्णय उनके लिए लाभदायक रहेगा। कुछ नया करने के लिए समय उत्तम है और इसका फल आपको मिलेगा।
कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
एकाग्रता की मदद से आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवधि में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। अपने करियर से जुड़े अहम फैसले आप ले सकते हैं। किसी से बात करते समय अपने लहजे पर ध्यान दें ताकि आपकी वजह से सामने वाले को दुःख न पहुंचे। कठिन परिस्थितियों में शांत रहें। आपको समझदारी के साथ अपने प्रयास करने चाहिए जिससे आप सही समय पर सफलता हासिल कर सकेंगे। इस अवधि में आपको स्वयं के लिए काफी समय मिलेगा।
तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
विवाह के इच्छुक जातकों को इस दौरान अपना जीवनसाथी मिल सकता है। आपकी यह पहल शादी के रिश्ते तक जा सकती है। आप इस समय अपने आसपास के लोगों से निडर और बेबाक होकर जुड़ेंगे। हालांकि लोगों के सामने खुलकर बोलने से पहले आपको सावधान रहने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा जानकारी देना आपको परेशानी में डाल सकता है। समझदारी से भरोसा करें, नहीं तो आपका ही नुकसान हो सकता है। इस अवधि में आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप सुकून के साथ इस समय का आनंद लेंगे।
मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
मकर राशि के लिए यह महीना उत्तम रहने की उम्मीद है। आप अपनी जड़ों पर ध्यान देंगे। इस अवधि में निर्णय लेते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। भाग्य पक्ष आपका मजबूत रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। व्यवसायी नई परियोजनाओं में निवेश करेंगे। इस दौरान आप कुछ सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं। धन की आमद बनी रहेगी। जीवनसाथी का हर स्थिति में सहयोग पाकर आप खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











