Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Lakshmi Narayan Rajyog 2023: इन 4 राशियों की खुलने वाली है किस्मत, होगा बड़ा धनलाभ
ग्रह-नक्षत्रों की चाल अथवा स्थिति में बदलाव आने से इसका प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष असर लोगों के जीवन पर होता है। कुछ लोगों को राशि, ग्रह, नक्षत्र आदि पर भले ही विश्वास न हो लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसकी महत्ता को नकारा नहीं जा सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में एक बहुत ही शुभ योग का जिक्र किया गया है और वो है लक्ष्मी नारायण राजयोग। शुक्र और बुध ग्रह के एक राशि में युति करने से इस विशेष योग का निर्माण होता है।
लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण जुलाई के दूसरे हफ्ते में होने वाला है। इसके प्रभाव से जातकों पर धन की वर्षा होती है। जीवन में सकारत्मकता आती है। आइये जानते हैं कि जुलाई में शुक्र और बुध की युति से बन रहे लक्ष्मी नारायण योग का लाभ सबसे अधिक किन राशियों को मिलने की संभावना है।
मेष राशि:

मेष राशि के जातकों को लक्ष्मी नारायण राजयोग का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। इस अवधि में आप वाहन अथवा प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। भौतिक सुख सुविधा की चीजों पर निवेश कर सकते हैं। आप जिस काम में हाथ लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है।
तुला राशि:

शुक्र और बुध ग्रह की युति से बनने जा रहा लक्ष्मी नारायण योग तुला राशि के लोगों के लिए शुभ रहने की उम्मीद है। इस राशि के व्यापारियों को लाभ होगा। करियर के लिहाज से कुछ बड़े फैसले आप ले सकते हैं जो आपको भविष्य में लाभ पहुंचाएंगे। इस अवधि में आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
मकर राशि:

लक्ष्मी नारायण राजयोग का जबरदस्त फायदा मकर राशि के लोगों को मिलने की उम्मीद है। इस राशि के अविवाहित जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों का जीवन भी प्रेमभरा रहेगा। यदि आप कोई नया व्यापार करने का मन बना रहे हैं तो ये समय उपयुक्त है। इस अवधि में आप पैसा कमाएंगे और बचत भी कर सकेंगे।
कुंभ राशि:

कुंभ राशि के जातकों को लक्ष्मी नारायण योग से लाभ मिलने की संभावना है। घर ही नहीं, दफ्तर में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा लेकिन इस अवधि में अपने जीवनसाथी की सेहत का थोड़ा ख्याल रखें। यह समय आपके किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











