Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
जीवनसाथी के साथ रहती है अनबन तो करवा चौथ के दिन करें ये आसान उपाय, रिश्ते में बना रहेगा प्यार
Karwa Chauth Ke Upay: करवा चौथ न केवल पति-पत्नी के रिश्ते को मधुर बनाने का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा भी है। इस साल यह त्यौहार 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और रिश्ते में को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। कई बार वैवाहिक जीवन में कुछ कारणों से अनबन या मनमुटाव आ जाते हैं। ऐसे में करवा चौथ के दिन कुछ विशेष उपाय अपनाकर आप अपने रिश्ते को फिर से मजबूत और मधुर बना सकते हैं। जी हां, अगर आपकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं चल रही है और आपके रिश्ते में हमेशा अनबन बनी रहती है, तो करवा चौथ के दिन कुछ आसान उपायों को करके आप अपने रिश्ते को पहले से भी ज्यादा और खूबसूरत बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं, करवा चौथ वाले दिन आप किन उपाय को करके अपने रिश्ते को मजबूत बना सकती हैं।
लाल रंग के कपड़े पहनें
रंगों का भी हमारे जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि वैवाहिक जीवन में लाल रंग बेहद ही शुभ होता है। इस दिन लाल रंग पहनने से न केवल वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है, बल्कि यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है। जो आपके रिश्ते को पहले से और भी ज्यादा मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए अगर आपकी अपने पति के साथ हमेशा अनबन बनी रहती है, तो इसे सुधारने के लिए करवा चौथ वाले दिन लाल रंग की साड़ी या सूट जरूर पहनें। इससे आपके रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

गणेश जी की पूजा करें
अगर पति-पत्नी के बीच हमेशा अनबन व क्लेश बना रहता है, तो इसे दूर करने के लिए आप करवा चौथ वाले दिन भगवान गणेश जी की पूजा की करें। ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने से वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है, जिससे आपका और आपके पार्टनर का मन भी प्रसन्न रहता है। इसके लिए करवा चौथ वाले दिन एक दीपक में एक चुटकी हल्दी डालकर दीपक को जलाएं और इससे भगवान गणेश जी की आरती करें। इससे आपके जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। साथ ही आपके पार्टनर के साथ आपका प्यार भी बना रहेगा।
चंद्रमा को अर्घ्य दें
अगर आपकी आपके पार्टनर के साथ हमेशा अनबन बनी रहती है, तो इसे दूर करने के लिए करवा चौथ वाले दिन चंद्रमा को अर्घ्य जरूर दें। इससे न केवल आपका मन शांत रहेगा, बल्कि यह आपके रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करेगा। इसके लिए रात के समय चांद निकलने के बाद एक लोटे में कच्चा दूध व कच्चे चावल डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दें और अर्घ्य देते समय ओम नमः शिवाय का जाप करें। इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी और आपके पार्टनर के साथ रिश्ते में समझदारी भी आएगी।

माता पार्वती को श्रृंगार अर्पित करें
अपने वैवाहिक जीवन में सुख शांति को बनाए रखने के लिए आप करवा चौथ वाले दिन शिवजी और माता पार्वती जी की आराधना भी कर सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि शिवजी और माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख शांति मिलती है। साथ ,ही करवा चौथ वाले दिन माता पार्वती को सोलह श्रृंगार जैसे सिंदूर, चूड़ी, लाल कपड़े और बिंदी आदि को जरूर अर्पित करें। इससे मां पार्वती प्रसन्न होकर आपके वैवाहिक जीवन में सुख शांति प्रदान करने में मदद करती है।
गाय को खिलाएं ये चीजें
अगर आपकी आपके पार्टनर के साथ हमेशा अनबन और कलह बनी रहता है, तो करवा चौथ वाले दिन सुबह-सुबह गाय को पांच बेसन के लड्डू, पांच पेड़े और पांच केले जरुर खिलाएं। इससे आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी और आपका आपके पार्टनर के साथ प्रेम भी बना रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











