Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
नई दुल्हनें पहली बार रख रही हैं करवा चौथ व्रत? थाली सजाने से चांद देखने तक भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
First Karwa Chauth vrat tips: करवा चौथ हिंदू विवाहित महिलाओं के लिए सबसे पवित्र और शुभ व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखकर पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। परंपरा है कि सोलह श्रृंगार करके सुहागिनें चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं। खासतौर पर नई दुल्हनों के लिए यह व्रत बेहद खास होता है क्योंकि यह उनके जीवन का पहला करवा चौथ होता है। लेकिन अक्सर पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं छोटी-छोटी गलतियां कर बैठती हैं, जिसका असर व्रत की पवित्रता और शुभ फल पर पड़ सकता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि करवा चौथ के नियमों का पालन सही ढंग से न किया जाए तो व्रत का पूरा फल नहीं मिलता और अपशकुन का भी भय रहता है। ऐसे में जरूरी है कि पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं किन गलतियों से बचें और क्या खास बातें ध्यान रखें, यह जानना बेहद आवश्यक है।

करवा चौथ व्रत की परंपरा
जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं वो अक्सर इतनी ज्यादा एक्साइटेड हो जाती हैं कि सरगी खाना ही भूल जाती हैं। बता दें कि सरगी बहू को सास द्वारा दी जाती है जो सुबह सूर्य निकलने से पहले खाई जाती है। ऐसे में अगर आपका भी पहली बार करवा चौथ व्रत है तो सरगी खाने की परंपरा का ध्यान रखें।
व्रत के दौरान किन चीजों का रखें खास ध्यान
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस खास दिन पर पूरे दिन पत्नी भूखी-प्यासी रहती है और रात को चांद देखकर व्रत का पारण करती है। बता दें कि अगर आप पहली बार व्रत रखने वाली हैं तो कुछ खास तरह के रंगों को पहनने से बचें। जैसे, काले, नीले, जामनी आदि। इस दिन लाल, गुलाबी, ऑरेंज और महरुन रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
व्रत में भूलकर भी न करें ये गलती
व्रत के दिन आप गलती से भी पानी न पिएं। करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है तो ऐसे में आप सरगी खाते समय ही नारियल पानी और जूस आदि पी लें ताकि पूरा दिन हाइड्रेट रह सकें। हालांकि जो लोग बीमार हैं उनके लिए छूट होती है।
करवा चौथ की पूजा विधि
करवा चौथ व्रत के दिन सुबह सरगी खाने से दिन की शुरुआत करें और दिन में या शाम को मुहूर्त के अनुसार कथा सुनें और सूर्य देव को अर्घ दें। इसके बाद रात को चांद को देखकर व्रत का पारण करें। अगर आप विधि से पूजा नहीं करेंगी तो ऐसा कहा जाता है कि व्रत का फल नहीं मिलता।
करवा चौथ व्रत में अपशकुन से बचने के उपाय
ये भी ध्यान रखें कि करवा चौथ व्रत के दिन आप किसी भी तरह का नुकीला सामान जैसे कैंची, चाकू और सूई आदि न खरीदें और न इसका इस्तेमाल करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि इस दिन सिलाई आदि नहीं करनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











