Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Karnataka Election Results 2023: कौन बनेगा कर्नाटक का किंग, ग्रहों की स्थिति में छिपा है इसका जवाब
लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ! कुछ ही घंटों में कर्नाटक के हाई वोल्टेज चुनावी एक्शन के नतीजे आने वाले हैं। सभी न्यूज़ चैनल और एजेंसियों ने एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल सर्वे के आधार पर नतीजों के संबंध में अपने अपने अनुमान सुना दिए हैं।
चुनावी नतीजों और सफ़ल राजनेता के जीवन में भाग्य का भी बहुत अहम योगदान होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की शुभ स्थितियों और कुंडली में अच्छे योग का प्रभाव उम्मीदवार के चुनावी नतीजों पर भी पड़ सकता है।

10 मई को 72 फीसदी वोटिंग के बाद 13 मई को वोटों की गणना होगी। तीन प्रमुख पार्टियों - भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच कांटे की टक्कर रहेगी। जानते हैं शक्तियों के ज्योतिष संयोजन और शुभ योग किन उम्मीदवारों के पक्ष में रहेंगे और किन की राजनीति चमकाने में सहायक होंगे -
सूर्य: यह ऊर्जा का सर्वोच्च स्रोत है और यह ग्रह राजशाही से जुड़ा है। यह नेतृत्व गुण, प्रभाव और अधिकार प्रदान करता है। सूर्य ग्रह सिंह राशि पर शासन करते हैं। यह शानदार व्यक्तित्व और अपार शक्ति से भी जुड़ा है। जिन लोगों के पक्ष में सूर्य होता है, वे अपने जीवन में प्रसिद्धि से कभी वंचित नहीं रहते हैं। सिंह राशि के जातक उम्मीदवारों के पक्ष में सूर्य का प्रभाव रहने वाला है।
बृहस्पति: यह ग्रह वृद्धि और भाग्य से जुड़ा है और यह धनु राशि पर शासन करता है। यह न केवल आपको ज्ञान देता है बल्कि आपके लिए सफलता भी लाता है। साथ ही इस ग्रह का प्रभाव आपको बेफिक्र और आशावादी बनाता है। यह उन्हें स्वभाव से जिज्ञासु भी बनाता है जो राजनीति में आवश्यक है। धनु राशि के जातक और वे उम्मीदवार जिनकी कुंडली में बृहस्पति मजबूत है उनको सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद हैं।
शनि: इसे ग्रहों के कार्यपालक के रूप में जाना जाता है और यह बहुत शांति व चालाकी प्रदान करता है जो राजनेताओं के राजनीति में बने रहने के लिए महत्वपूर्ण होता है। साथ ही, यह महत्वाकांक्षा और समझ से जुड़ा ग्रह होता है। यह ग्रह मकर राशि पर शासन करता है। किसी के जीवन में इस ग्रह का प्रभाव सभी को नियंत्रण में रखता है और यह सुनिश्चित करता है कि व्यक्ति के पास फिनिश लाइन तक पहुंचने के लिए सीधा रास्ता हो।
बुध: यह ग्रह ज्ञान प्राप्त करने की तीव्र इच्छा और जीवन में सभी रास्ते तलाशने की जिज्ञासा से जुड़ा है। इसके प्रभाव से व्यक्ति प्रभावी बातचीत की कुशलता हासिल करता है। एक महान नेता को हमेशा एक अद्भुत वक्ता होना चाहिए और यह कुशलता बुध प्रदान करता है। यह ग्रह मिथुन और कन्या राशि पर शासन करता है। यह ग्रह व्यक्ति को अपनी वाणी को सबसे प्रभावशाली बनाने में भी मदद करता है।

मंगल: यह उग्र ग्रह जोश और ऊर्जा से जुड़ा है। यह ग्रह मेष राशि पर शासन करता है। यह मजबूत नेतृत्व गुण प्रदान करता है और एक सफल करियर सुनिश्चित करता है। यह लड़ने की भावना को साथ लाता है जो इस क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिस व्यक्ति के पक्ष में मंगल होता है वह जीवन में एक योद्धा के समान होता है।
राहु और केतु: ये सूर्य और चंद्रमा के पथ के प्रतिच्छेदन बिंदु का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन्हें राजनीतिक करियर के लिए सबसे मजबूत ग्रह माना जाता है। यदि वे किसी की कुंडली में मौजूद हैं, तो इसका मतलब होगा कि उन्हें अपने राजनीतिक जीवन में अपार सफलता मिलेगी।
राजनीतिक करियर के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय योग
कुछ ज्योतिष योग हैं जो राजनीति को अपने करियर के रूप में चुनने के लिए आवश्यक हैं। ये शुभ योग राज नेताओं के उज्ज्वल भविष्य का वादा करते हैं और उन्हें प्रसिद्धि और वांछित परिणाम दिलाते हैं। जानिए उनके बारे में-
राज योग
अखंड साम्राज्य योग
महाभाग्य योग
श्रीनाथ योग
परिवर्तन योग
महापुरुष योग
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों की सूची
ज्योतिषियों के अनुसार 13 मई को कड़ा मुकाबला होगा और किसी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा।
1. शिगगाँव
बीजेपी: बसवराज बोम्मई कांग्रेस: यासिर अहमद खान पठान
जेडी (एस): शशिधर चन्नबसप्पा यलीगर
2. कनकपुरा
बीजेपी: आर. अशोक
कांग्रेस: डीके शिवकुमार
जेडी (एस): नागराज
3. शिकारीपुरा
भाजपा: बी वाई विजयेंद्र
कांग्रेस: जीबी मालतेश
4. उडुपी
बीजेपी: यशपाल सुवर्णा
कांग्रेस: प्रसादराज कंचन
जीडी (एस): दक्ष आर शेट्टी
5. वरुण
बीजेपी: वी सोमन्ना
कांग्रेस: सिद्धारमैया
6. चन्नापटना
भाजपा: सीपी योगेश्वर
कांग्रेस: एस गंगाधर
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











