Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
July Grah Gochar 2023: जुलाई में होने वाले हैं इन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, नोट कर लें तारीख
July Grah Gochar 2023: आधा साल बीत चुका है और जल्द ही अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से सातवां महीना जुलाई शुरू होने वाला है। धार्मिक दृष्टि से इस महीने का विशेष महत्व है।
जुलाई के महीने में चातुर्मास लगा रहेगा और इस माह में भगवान शिव के प्रिय सावन माह की भी शुरुआत होने वाली है। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति और राशि परिवर्तन के लिहाज से भी इस साल जुलाई का महीना ख़ास रहने वाला है।

इस महीने में मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य देव जैसे बड़े ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करने वाले हैं। वहीं कुछ ग्रह ऐसे हैं जिनका उदय होगा तो वहीं ग्रह वक्री अवस्था में भी जाने वाले हैं। इन ग्रहों के दूसरे राशि में गोचर से सभी 12 राशियों के जीवन पर असर देखने को मिलता है। फिलहाल इस लेख के माध्यम से जानते हैं जुलाई 2023 में कौन कौन से ग्रह किस तारीख को राशि परिवर्तन करने वाले हैं।
01 जुलाई, 2023- मंगल का सिंह राशि में प्रवेश
जुलाई की पहली ही तारीख को मंगल देव का गोचर होगा। वह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर 1 जुलाई 2023 की रात में 01 बजकर 52 मिनट होगा।
07 जुलाई, 2023- शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश
शुक्र देव भी जुलाई के महीने में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र देव भी कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में विराजमान होने वाले हैं। शुक्र का यह गोचर 7 जुलाई को प्रातः काल 03 बजकर 59 मिनट पर होगा।
08 जुलाई, 2023- बुध का कर्क राशि में प्रवेश
बुध देव 8 जुलाई को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में विराजमान हो जाएंगे। बुध देव का यह गोचर 8 जुलाई, 2023 को रात में 12 बजकर 05 मिनट पर होगा।

14 जुलाई, 2023- बुध ग्रह का उदय
बुध ग्रह कर्क राशि में ही उदय अवस्था में आ जाएंगे। बुध का उदय 14 जुलाई को होगा।
16 जुलाई, 2023- सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश
ग्रहों की दुनिया में सूर्य देव के राशि परिवर्तन को बहुत ख़ास माना जाता है। सूर्य देव 16 जुलाई को सुबह 4 बजकर 59 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में पहुंच जाएंगे। इसे कर्क संक्रांति भी कहा जाता है।
23 जुलाई, 2023- शुक्र देव वक्री
कर्क राशि में रहते हुए ही शुक्र देव 23 जुलाई को वक्री अवस्था में आ जाएंगे। यह सुबह 6 बजकर 01 मिनट पर होगा।
25 जुलाई, 2023- बुध का सिंह राशि में प्रवेश
बुद्धि के कारक बुध 25 जुलाई को कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि में पहुंच जाएंगे। बुध देव का यह राशि परिवर्तन सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











