Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
भारत या पाकिस्तान कौन जीतेगा आज का हाई-वोल्टेज मैच? भविष्यवाणी में बड़ा खुलासा
Ind vs Pak Astrology Prediction: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 8 बजे से शुरू हो रहा है एशिया कप 2025 का ग्रैंड फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच है। ये वो जंग है जो क्रिकेट की दुनिया को किसी समय में थर्रा देती थी पर मौजूदा समय में भारत इस जंग में बहुत आगे निकल चुका है। इसके पीछे की वजह है कि साल 2022 के बाद से पाकिस्तान भारत से एशिया कप में नहीं जीता है। ये तो आप जानते ही हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हर क्रिकेट मैच एक साधारण खेल नहीं बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कनों से जुड़ा जज्बा होता है। आज का हाई-वोल्टेज मुकाबला भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी जंग से कम नहीं माना जा रहा। दोनों टीमों के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि किसका परचम लहराएगा नीली जर्सी वाली भारतीय टीम या हरी जर्सी वाली पाकिस्तानी टीम। हर ओर इसी सवाल की गूंज है कि आखिर जीत किसकी होगी?
इसी बीच भविष्यवाणी ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को चौंका दिया है। जहां एक तरफ भारतीय टीम अपनी मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी पर भरोसा कर रही है, वहीं पाकिस्तान तेज गेंदबाजों के दम पर मैच पलटने का दम रखता है। अब देखना यह है कि भविष्यवाणी कितनी सही साबित होती है और किस टीम का जलवा मैदान पर दिखाई देता है।

आज होगा भारत-पाकिस्तान का फाइनल
आज भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट महायुद्ध होने वाला है। रात 8 बजे से मैच शुरू हो जाएगा जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह पक्की की है तो भारत ने एशिया कप में कमाल दिखाया और एक भी मैच में हार का मुंह नहीं देखा। आज का महासंग्राम दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है।
पाकिस्तान को मिलेगी हार?
ज्योतिष एक्सपर्ट ने बताया कि आज रात 8 बजे जब भारत-पाक के बीच मुकाबला होगा उस समय मेष लग्न उदित रहेगा। ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा और मंगल सप्तम में तुला राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं पाकिस्तान के वृषभ राशि के स्वामी शुक्र केतु के साथ पीड़ित होकर बैठे रहेंगे। आचार्य ने बताया कि नवांश कुंडली के आधार पर पाकिस्तान का पलड़ा भारी दिख रहा है, क्योंकि उसे पांच ग्रह सपोर्ट कर रहे हैं।
क्या भारत- पाक को हराएगा?
अब सवाल ये उठता है कि क्या भारत पाकिस्तान को हरा पाएगा या मुंह की खाएगा। आचार्य ने बताया कि योगिनी दशाओं के आधार पर पूर्ण रूप से भारत की विजय तय है। भविष्यवाणी के आधार पर कहें तो आज होने वाले मैच में दोनों पक्षों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। मगर जीत तो भारत को ही मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











