Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Holika Dahan 2024 Upay: जिंदगी में खुशियों की होगी आमद, होलिका दहन पर करें राशिनुसार ये काम
Holika Dahan 2024 Upay: होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय और वसंत के आगमन का प्रतीक है। इस शुभ अवसर को बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। साल 2024 में छोटी होली या होलिका दहन 24 मार्च रविवार को होगा और उसके अगले दिन होली मनाई जाएगी।
होलिका दहन कई मायनों में ख़ास है। घर परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए इस दिन विशेष पूजा अर्चना की जाती है। आइये इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं होलिका दहन पर राशि के अनुसार कौन से उपाय करके आप जीवन में सुख, शांति और प्रेम पा सकते हैं।

होलिका दहन 2024 की तिथि और मुहूर्त
होलिका दहन का मुहूर्त 24 मार्च को रात 11:13 बजे शुरू होगा और 25 मार्च को सुबह 12:27 बजे समाप्त होगा। यह मुहूर्त 1 घंटे 14 मिनट तक रहेगा।
भद्रा पंच शाम 6:33 बजे से शाम 7:53 बजे तक
भद्रा मुख शाम 7:53 बजे से रात 10:06 बजे तक
पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9:54 बजे शुरू होगी
पूर्णिमा तिथि 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगी।
होलिका दहन पर राशिनुसार करें ये उपाय
मेष राशि: मेष राशि के जातक होलिका दहन के काली मिर्च होलिका में अर्पण करें, स्वास्थ्य परेशानी दूर हो जाएगी।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोगों को सफेद चंदन पासा होलिका के तीन फेरे लेकर डालें इससे मानसिक चिंता दूर हो जाएगी।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक चने की दाल दहन में डालें आर्थिक संकट समाप्त होगा।
कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों को सौंफ की होलिका में आहुति देनी चाहिए। इससे वाणी दोष दूर होगा और बिगड़े काम बनेंगे।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को जौ को होलिका में अर्पण करने से किसी भी रोग से छुटकारा मिल जाता है।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को जायफल और काली मिर्च होलिका दहन में डालनी चाहिए इससे सभी संकटों से मुक्ति मिल जाएगी।
तुला राशि: तुला राशि वालों को होलिका दहन के दिन काले तिल और 2 हल्दी की गांठ दहन में अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से कार्य में सफलता तथा पदोन्नति होगी।
वृश्चिक राशि: होलिका दहन के दिन वृश्चिक राशि वालों को पीली सरसों होलिका में आहुति देने से भाग्योदय होगा।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों को चावल या तिल दहन में डालने से सकंट दूर हो जाएगा और सफलता प्राप्त होगी।
मकर राशि: मकर राशि वालों को बिधारा की जड़ और 5 हल्दी की गांठ दहन में अर्पण करने से शनि के साढ़े साती का प्रभाव थोड़ा कम हो जाएगा।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को मूंग की दाल, काले तिल के मिश्रण को होलिका में अर्पित करना चाहिए। इससे फिजूल खर्च से मुक्ति मिलेगी।
मीन राशि: मीन राशि के लोगों को जीरा और नमक की आहुति होलिका में देने से धन लाभ होता है और तरक्की मिलेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











