Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Devshayani Ekadashi 2023: श्रीहरि विष्णु बस 1 दिन बाद चले जाएंगे शयनावस्था में, उससे पहले कर लें ये उपाय
Devshayani Ekadashi Upay 2023: इस साल देवशयनी एकादशी का पर्व 29 जून मनाया जायेगा। यह दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के इच्छुक जातकों के लिए बहुत विशेष होता है।
हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में अगले चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और इन चार महीनों में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं होते हैं।

भगवान विष्णु के विश्राम करने के लिए जाने के बाद सृष्टि की जिम्मेदारी भगवान शिव संभालते हैं। देवशयनी एकादशी के दिन भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा अर्चना करते हैं ताकि उनका आशीर्वाद बना रहे। यदि आप भी श्रीहरि विष्णु और जगत के पालनहार की कृपा पाना चाहते हैं तो उनके शयनावस्था में जाने से पहले देवशयनी एकादशी के दिन राशि के अनुसार ये उपाय जरूर कर लें।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस देवशयनी एकादशी के मौके पर भगवान विष्णु को गुड़ अथवा खीर का भोग लगाना चाहिए।
वृषभ राशि:
सुख और समृद्धि की प्राप्ति के लिए वृषभ राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के मौके पर वैजयंती के फूलों की माला भगवान विष्णु को अर्पित करनी चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक इस साल देवशयनी एकादशी की पूजा के समय शंख में गंगाजल डालकर भगवान विष्णु को अर्घ्य दें।
कर्क राशि
चतुर्मास लगने से पहले देवशयनी एकादशी के दिन कर्क राशि के लोग भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए हल्दी की 7 गांठ अर्पित कर सकते हैं। इस उपाय से घर में सुख समृद्धि और सकारात्मकता का वास होगा।
सिंह राशि
आप देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पितांबर चढ़ाएं। इस उपाय को करने से जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होगी।
कन्या राशि
देवशयनी एकादशी की मौके पर कन्या राशि के जातकों को श्री हरि विष्णु की कृपा पाने के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि
तुला राशि के जातक देव शयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में पीले रंग के फूल अर्पित करें साथ ही 'ऊँ मधुसूदनाय नमः मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के मौके पर शहद और दही भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से जीवन में चल रही कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातक भगवान विष्णु के योग निद्रा में जाने से पूर्व उन्हें श्रीफल अर्पित करें।
मकर राशि
मकर राशि के लोग जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए एकादशी के दिन सप्त धान का दान करें। इसके साथ ही आप उन्हें गुड़ का भोग लगा सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी माता की पूरे विधि विधान से पूजा करनी की सलाह दी जाती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातक एकादशी के मौके पर भगवान विष्णु का पूजन पीले रंग के फूल, फल, केसर, चंदन, हल्दी आदि चीजों से कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











