Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Chhath Puja Remedies: कुंडली में सूर्य को मजबूत करने का सुनहरा मौका है छठ पर्व, कर लें ये आसान से उपाय
Chhath Puja Remedies: छठ पूजा हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। हर साल यह महापर्व बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। साल 2023 का छठ पर्व शुरू हो चुका है और यह 4 दिनों तक चलेगा। यह पर्व सूर्य देव और छठी माता को समर्पित है।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह कार्तिक महीने के छठे दिन मनाया जाता है, जो दिवाली के छह दिन बाद पड़ता है। इस वर्ष छठ पूजा शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 को शुरू होगी और सोमवार, 20 नवंबर 2023 को समाप्त होगी। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं प्रत्येक दिन सूर्यास्त, सूर्योदय का समय क्या रहेगा और आप अपनी कुंडली में सूर्य को मजबूत कैसे बना सकते हैं।

छठ पूजा 2023: दिन के अनुसार सूर्योदय सूर्यास्त का समय
17 नवंबर 2023 (शुक्रवार) - नहाय खाय दिन- सूर्योदय- 06:45 बजे और सूर्यास्त- 05:27 बजे
18 नवंबर 2023 (शनिवार) - खरना दिन- सूर्योदय- 06:46 बजे और सूर्यास्त- 05:26 बजे
19 नवंबर 2023 (रविवार) - संध्या अर्घ्य - सूर्योदय- 06:46 बजे और सूर्यास्त- 05:26 बजे
20 नवंबर 2023 (सोमवार) - उषा अर्घ्य, पारण - सूर्योदय- 06:47 बजे और सूर्यास्त- 05:26 बजे
छठ पूजा 2023: अपनी कुंडली में सूर्य को मजबूत कैसे करें?

छठ पूजा का शुभारंभ हो चुका है। इस पूजा में भक्त, विशेषकर महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और कल्याण के लिए लगभग 36 घंटों का निर्जला व्रत रखती हैं।
सूर्य इस उत्सव का अभिन्न हिस्सा है और ज्योतिष में भी सूर्य ग्रह को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो जातक को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए अपनी कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको कौन से उपाय करने चाहिए।
कुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर क्या होता है?
यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है तो यश और नाम में कमी आने लगती है। सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान भी कम होने लगता है, क्योंकि सूर्य का संबंध सीधे मान-सम्मान से है। साथ ही आत्मविश्वास भी कम होने लगता है।
इसके अलावा, व्यक्ति अहंकारी हो जाता है। वह दूसरों से ईर्ष्या करने लगता है। माता-पिता का अपने बच्चों के साथ रिश्ता खराब हो जाता है। साथ ही कई शारीरिक समस्याओं जैसे आंखों की समस्या, दिल से जुड़ी बीमारी और लिवर से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
छठ पूजा 2023: कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय
छठ पूजा पर अगर आप अपनी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत बनाना चाहते हैं तो गुड़ का दान कर सकते हैं।
इसके अलावा जब भी आप पूजा करें तो गुग्गल धूप का प्रयोग करें। सूर्य को अर्घ्य देने से कुंडली में सूर्य दोष भी खत्म हो जाता है। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। साथ ही शनि दोष से भी छुटकारा मिल सकता है।
आप छह नारियल अपने सिर से वार लें और नारियल का पानी निकाल दें।
आप छठ व्रत करने वाले लोगों की सेवा कर सकते हैं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें। इससे सूर्य देव और छठी मैया प्रसन्न होती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











