Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सावधान! चंद्र ग्रहण पर बन रहा अशुभ योग! गलती से भी न करें ये 3 काम, हो सकता है सर्वनाश
Chandra Grahan 2025: आज यानी 7 सितंबर 2025 से पितृपक्ष शुरू हो गए हैं, जिसके साथ आज साल का दूसरा व आखिरी सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। साथ ही इस दिन भद्रा का साया भी है और शनिवार से मृत्यु पंचक भी शुरू हो गया है जो सबसे खतरनाक पंचक माना जाता है। ऐसे में आज का दिन कई कारणों से हानिकारक है। वहीं हिंदू धर्म में ग्रहण को बेहद संवेदनशील और अशुभ समय माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण न केवल मानव जीवन पर असर डालता है बल्कि पूरे वातावरण और ऊर्जा प्रवाह को भी प्रभावित करता है। यही कारण है कि ग्रहण काल के दौरान कई धार्मिक और मांगलिक कार्यों को वर्जित किया गया है।
माना जाता है कि इस समय किए गए गलत काम व्यक्ति के जीवन में अशांति, बीमारी और आर्थिक हानि तक ला सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि आज के दिन वो कौन से तीन काम न करें जिन्हें करने से हो सकता है भारी नुकसान और जा सकती है जान?
यात्रा करने से बचें
आज के दिन पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है जिसके साथ ही साल का दूसरा व आखिरी सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साथ ही इस दिन भद्रा का साया भी है तो ज्योतिष के ज्ञाताओं के अनुसार, आज के दिन किसी भी यात्रा पर जाने से बचें। अगर बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। वरना किसी प्रकार की दुर्घटना घट सकती है ऐसे में जरूरी है कि सावधानी रखें।

मांगलिक कार्य न करें
चंद्र ग्रहण लग रहा है तो इस समय में सूतक काल 9 घंटे पहले लग जाता है। आज दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से सूतक काल लग रहा है। माना जाता है कि पितृपक्ष में कोई भी मांगलिक कार्य जैसे शादी, सगाई, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं। अब पितृपक्ष के साथ चंद्र ग्रहण भी लग रहा है तो ये काम और भी ज्यादा वर्जित हो जाते हैं। माना जाता है कि इस समय में कोई भी मांगलिक कार्य करने से उसमें बाधा आती है।
किसी नए प्रोजेक्ट पर काम न करें
अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आज के दिन किसी भी नए प्रोजेक्ट पर काम न करें। चंद्र ग्रहण और पितृपक्ष व भद्रा का साया होने की वजह से आज के दिन किया गया कोई भी नया प्रोजेक्ट नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको किसी जरूरी प्रोजेक्ट पर काम करना है तो आज के दिन रुक जाएं वरना फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











