Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के समापन से पहले कर लें नारियल का उपाय, दूर होंगे सभी कष्ट और विकार
हिन्दू धर्म में विशेषकर पूजा संबंधी रीतियों में नारियल का विशेष महत्व होता है। नये कार्यों को करने से पहले नारियल फोड़ा जाता है, वहीं पूजा और प्रसाद में नारियल को हमेशा से शामिल किया जाता रहा है।
नारियल को हिन्दू धर्म में शुभ माना गया है, तभी इसको श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रों में मां दुर्गा की पूजा में भी नारियल को विशेष रूप से प्रयोग होता है। जानते हैं नवरात्रों में नारियल से किये जा सकने वाले कुछ ख़ास उपाय :

रक्षासूत्र बांधकर रखें
नवरात्रों में एक नारियल लें और उसके चारों ओर एक रक्षासूत्र बांधें। इसके बाद उस नारियल को मां के चरणों में चढ़ाएं। नवमी के दिन इसी नारियल को फोड़कर प्रसाद के तौर पर बांटे। इस प्रसाद को ग्रहण करके तमाम रोग और बीमारियों से मुक्ति मिलती है।
ग्रह शान्ति के लिए उपाय
नवरात्रि के नौ रातों में से किसी एक रात में देवी के सामने बैठें और गोद में एक नारियल लें लें। इसके बाद एक विशेष मंत्र का जाप 108 बार करें - शान्तिकर्मणि सर्वत्र तथा दु:स्वन्पदर्शने। ग्रहपीडासु चोग्रासु महात्म्य श्रृणुयान्मम।। साथ ही ग्रह शान्ति की प्रार्थना करें। इससे ग्रहों की दशा शांत होती है और बुरा काल समाप्त होता है।

तंत्र मंत्र से मुक्ति के उपाय
एक सूखा नारियल लेकर उसको ऊपर से थोडा ढक्कन की तरह काट लें। इसके बाद उसमें चीनी भरकर फिर इस नारियल को किसी पेड़ के नीचे मिट्टी खोदकर दबा दें। इससे हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा और तंत्र मंत्र की शक्तियों से छुटकारा मिलेगा।

संतान प्राप्ति के लिए उपाय
नवरात्रि की किसी भी एक रात को पति पत्नी दोनों एक नारियल देवी मां को समर्पित करें। नारियल पर सबसे पहले रक्षा सूत्र बांधें, फिर उसपर पीला कपड़ा लपेटें और मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें। ऐसा करते समय संतान प्राप्ति की प्रार्थना करें। नवरात्रि के बचे हुए दिनों तक नारियल को वहीं रहने दें। उसके पश्चात उस पीले कपडे या चुनरी को अपने शयनकक्ष में संभाल कर रखें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











