Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Budhaditya Rajyog: सूर्य और बुध का साथ इन तीन राशियों का चमकाएगा भाग्य, मिलेगी अपार सफलता
ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह की अपनी महत्ता है। इनकी गति और विभिन्न राशियों में इनके गोचर से सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर किसी न किसी रूप में असर पड़ता है।
आपको बता दें कि 7 जून 2023 को बुध देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। संयोग की बात है कि सूर्य देव पहले से ही इस राशि में मौजूद हैं।

वृषभ राशि में सूर्य और बुध ग्रहण के मिलन यानि युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बहुत शुभ और सकारात्मक माना गया है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 7 जून को बनने वाले बुधादित्य राजयोग का सबसे अधिक लाभ किन तीन सौभाग्यशाली राशियों को मिलने वाला है।

वृषभ राशि:
बुधादित्य राजयोग का निर्माण आपकी ही राशि में होने वाला है और इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा। आय के नए साधन आपको प्राप्त होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में उन्नति मिलने की उम्मीद है। बिजनेस करने वाले जातकों को भी फायदा होगा।

सिंह राशि
बुधादित्य राजयोग का लाभ उठाने वाली राशियों में सिंह राशि के जातक भी शामिल हैं। इस राशि के व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नए मौके भी मिलेंगे। उन जातकों को राहत की खबर मिल सकती है जो नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं। आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि
7 जून को बन रहा बुधादित्य राजयोग का फायदा कन्या राशि के जातकों को भी मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। संभव है कि विदेश जाने का मौका भी आपको मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











