Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Budh Asta 2023: मेष राशि में अस्त हो रहे बुध ग्रह इन तीन राशियों का करेंगे भाग्योदय
ग्रहों की स्थिति, उनकी दशा-दिशा व चाल का सभी राशियों पर गहरा असर पड़ता है। ग्रहों की उदय और अस्त स्थिति भी जातकों को कई रूप से प्रभावित करती है।
गौरतलब है कि ग्रहों की कैबिनेट के राजकुमार माने जाने वाले बुध ग्रह अस्त होने जा रहे हैं। बुध ग्रह 24 अप्रैल 2023 को शाम 07 बजकर 45 मिनट पर मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं।

बुध की अस्त स्थिति का असर लोगों के जीवन पर नजर आएगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 24 अप्रैल को बुध के अस्त होने से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है।
मेष राशि:
मेष राशि में ही बुध अस्त स्थिति में जाने वाले हैं। इस राशि के जातकों के लिए बुध की यह अवस्था शुभ रहने की उम्मीद है। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल रहगा। आप सही दिशा में परिश्रम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए नई रणनीति पर काम करना चाहिए। इस अवधि में आप खुद को सकारात्मकता और आत्मविश्वास भरा महसूस करेंगे।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। बुध की अस्त स्थिति भी मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। दफ्तर में माहौल अनुकूल रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना भी होगी। व्यापार से जुड़े लोग नई योजना पर काम कर सकते हैं। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप आय के नए स्रोत तैयार कर सकेंगे।
कन्या राशि:
बुध ग्रह कन्या राशि के भी स्वामी हैं और बुध अस्त अवस्था में इस राशि को लाभ पहुंचाएंगे। इस राशि के लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। पूर्व में आपने कोई निवेश किया है तो इस अवधि में आपको उसका फायदा मिलेगा। नया निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान किये गए परिश्रम का फल भविष्य में जरूर नजर आएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











