Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Buddha Purnima 2023 Upay: इस साल की बुद्ध पूर्णिमा है बेहद खास, राशिनुसार उपाय कर उठाएं लाभ
वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह साल की दूसरी पूर्णिमा होती है। इस बार की बुद्ध पूर्णिमा 5 मई, शुक्रवार को पड़ रही है।
बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने गौतम बुद्ध के रूप में नौवां अवतार लिया था। यह दिन हिंदू धर्म के साथ बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखता है।

यह दिन भगवान विष्णु का पूजन कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए उत्तम है। वहीं हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को भी बड़ा ही शुभ माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
वैशाख महीने की इस तिथि की काफी अधिक महत्ता बताई गयी है। इस बार वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। इस मौके पर आप अपनी राशि के अनुसार उपाय कर विशेष फल प्राप्त कर सकते हैं। जानते हैं इस साल बुद्ध पूर्णिमा आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा और आप किन उपायों की मदद से लाभ पा सकते हैं।
मेष राशि:
मेष राशि के लिए इस साल की बुद्ध पूर्णिमा फलदायी रहने की उम्मीद है। आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। भगवान श्रीहरि को हल्दी का तिलक और लक्ष्मी जी को सिंदूर लगाएं। इस उपाय से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि:
बुद्ध पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि के जातक बुद्ध की मूर्ति के समक्ष दीप जलाएं। घर के मुख्य द्वार पर भी दीपक जलाकर रखें। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से आपके जीवन में भी ज्ञान व सुख-समृद्धि का उजियारा बना रहेगा।
मिथुन राशि:
बुद्ध पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि के जातक लक्ष्मी माता को खीर का भोग लगाएं। इसके पश्चात् खीर को प्रसाद के रूप में परिवार के सदस्यों को दें और स्वयं भी ग्रहण करें। यदि संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें। ये उपाय आपके लिए शुभ परिणाम लाएगा।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाएं। साथ ही दूध में केसर मिलाकर लड्डू गोपाल को स्नान कराएं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन इस उपाय को करने से जीवन में समृद्धि का आगमन होगा। आपको आर्थिक संकट से भी मुक्ति मिलेगी।
सिंह राशि:
बुद्ध पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनना आपके लिए फलदायी रहेगा। पूरे विधि विधान से कथा सम्पन्न कराएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी। घर की दरिद्रता दूर होगी और समृद्धि आएगी।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातक बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर घर में हवन की व्यवस्था कर सकते हैं। इसमें आप आम की लकड़ियों का इस्तेमाल करें और साथ ही 108 बार गायत्री मंत्र का जप करें। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी और सकारात्मकता आएगी।
तुला राशि:
बुद्ध पूर्णिमा के दिन आप लक्ष्मी माता की पूजा करें और उन्हें लाल रंग के फूल चढ़ाएं। साथ ही उन्हें मखाने की खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपको आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को पूर्णिमा तिथि के मौके पर माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए और उन्हें लाल रंग का फूल चढ़ाएं। साथ ही भगवान विष्णु की भी पूजा करें। घर के मंदिर में घी का दीप जलाएं। ऐसा करने से प्रभु की कृपा होगी और जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति पाने का रास्ता मिलेगा।
धनु राशि
यदि आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन श्रीहरि की कृपा पाने चाहते हैं तो उन्हें पीले चावल का भोग लगाएं और उनकी पूजा में पीले फूल जरूर चढ़ाएं। भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और सच्चे मन से उनका स्मरण करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और समस्याओं का निवारण होगा।
मकर राशि
आप घर में सुख समृद्धि चाहते हैं तो बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र देव को अर्घ्य दें। इस दिन घर में तिजोरी या पैसे रखने के स्थान की पूजा भी जरूर करें। इस उपाय से घर में सकारात्मकता और खुशहाली का आगमन होगा।
कुंभ राशि:
बुद्ध पूर्णिमा के दिन आप गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं और जरूरत का सामान दान करें। आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति के लिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन मंदिर में दर्शन जरूर करने चाहिए। जीवन में व्याप्त नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिलेगी और घर में सुख समृद्धि का वास होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











