Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
सावधान! जून-जुलाई की इन अशुभ तिथियों पर यात्रा करने से बचें, लिस्ट चेक करें अभी
Ashubh Travel Dates June July 2025: अहमदाबाद प्लेन क्रैश और फिर केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा, एक के बाद एक कई हादसों ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। उसके ऊपर से जुलाई में होने वाली प्रलय की भविष्यवाणियों का खतरा। इसी बीच ज्योतिष शास्त्र की ज्ञाता श्वेता एस माहेश्वरी (Swetta S Maheshwari) ने साल 2025 की कुछ तारीखों के बारे में बताया है जिनमें यात्रा करना किसी अनहोनी की ओर इशारा करता है। उन्होंने बताया कि इन दिनों यात्रा करने से दुर्घटना, बाधा या मानसिक तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
जैसा की सब जानते हैं कि गर्मी की छुट्टियों में लोग अक्सर जून और जुलाई के महीने में घूमने-फिरने या तीर्थ यात्रा की योजना बनाते हैं। वहीं माहेश्वरी की इंस्टा पोस्ट से लोगों में डर का माहौल है। आइए उन तारीखों के बारे में भी जान लेते हैं जिनमें यात्रा न करने की सलाह दी गई है।
किस वजह से यात्रा करने की है मनाही?
श्वेता एस माहेश्वरी ने बताया कि यह मंगल का वर्ष है। वो एक ऐसा ग्रह जो दुर्घटनाओं, आक्रामकता और अस्थिरता के लिए जाना जाता है। ऐसे में कुछ विशेष तारीखों में मंगल का असर तेज रहता है और इस दौरान यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। इन उच्च जोखिम वाली तिथियों पर यात्रा करने से देरी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं या ऊर्जा असंतुलन हो सकता है।

कौन-कौन सी हैं वो अशुभ तारीखें?
श्वेता एस माहेश्वरी ने उन अशुभ तारीखों के बारे में भी बताया है जिनमें यात्रा करना अनहोनी का कारण बन सकता है। ये तारीखें हैं
जनवरी: 8, 17, 26
फरवरी: 7, 16, 25
मार्च: 6, 15, 24
अप्रैल: 5, 14, 23
मई: 4, 13, 22, 31
जून: 3, 12, 21, 30
जुलाई: 2, 11, 20, 29
अगस्त: 1, 10, 19, 28
सितंबर: 9, 18, 27
अक्टूबर: 8, 17, 26
नवंबर: 7, 16, 25
दिसंबर: 6, 15, 24
यूजर्स ने कमेंट कर पूछे सवाल
इंस्टाग्राम पर श्वेता एस माहेश्वरी के पोस्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यूजर्स अब श्वेता माहेश्वरी से सवाल पूछ रहे हैं। एक ने लिखा- मैं पहले से ही टिकट बुक करवा चुकी हूं शादी है। क्या इससे बचने का कोई उपाय है। दूसरे ने लिखा- जिनका प्रोफेशन ही ट्रैवल हो वो क्या करें? तीसरे ने पूछा- मैं क्रू शिप में काम करता हूं तो मैं क्या करूं। इसी तरह के कई सवाल पूछे गए हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











