Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Anant Chaturdashi 2023 Rashifal: अनंत चतुर्दशी पर 3 दुर्लभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा अनंत लाभ
Anant Chaturdashi 2023 Rashifal: हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह 28 सितंबर 2023, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी।
अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। अनंत चतुर्दशी के साथ ही 10 दिवसीय गणेश उत्सव का भी समापन हो जाता है। इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है।

ऐसी मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी के दिन रक्षा सूत्र बांधने से जीवन में दुःख और संकट से मुक्ति मिलती है। साथ ही आने वाली समस्या से बचाव होता है। इस साल की अनंत चतुर्दशी बेहद ख़ास होने वाली है। इस दिन रवि योग, वृद्धि योग और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र तीन ख़ास योगों का संयोग बन रहा है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि अनंत चतुर्दशी 2023 किन किन राशियों के लिए सुखद व भाग्यशाली रहने वाला है।
मेष राशि:

अनंत चतुर्दशी के दिन बन रहा शुभ संयोग मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही लकी रहने वाला है। इस अवधि में आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। आपके सभी कार्य पूरे होंगे। आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूर रहेगा। आप पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।
मिथुन राशि:

मिथुन राशि उन सौभाग्यशाली राशियों में से एक है जिनके लिए इस साल की अनंत चतुर्दशी बहुत ही शुभ रहने वाली है। आपको आय कमाने के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात सम्भव है। इस राशि के व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
तुला राशि:

इस राशि के लोगों पर भगवान गणेश और श्री हरी विष्णु की अनंत कृपा रहेगी। लंबे समय से चला आ रहा कोई विवाद सुलझ जायेगा जिससे आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी हालांकि पैसों का लेनदेन करते समय सतर्क रहें। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। बिजनेस से जुड़े लोग बड़ा लाभ कमा सकते हैं।
कुम्भ राशि:

साल 2023 की अनंत चतुर्दशी कुम्भ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाली है। इस अवधि में आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता आएगी। साथ ही प्रेम बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। आप बिना किसी दबाव के अपने कार्य कर सकेंगे। भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। इस अवधि में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











