Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदें ये शुभ रत्न, पहनते ही खुल जाएगा किस्मत का ताला
Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और फलदायी तिथि माना जाता है। इस दिन किए गए कार्यों का अक्षय फल मिलता है, यानी इसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है। अक्षय तृतीया यानी आखा तीज पर सोना-चांदी जैसी कीमती धातुएं खरीदने की परंपरा है, जिससे घर में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।
खासतौर पर इस दिन न सिर्फ सोना-चांदी, बल्कि जमीन-जायदाद या रत्न खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आप इस अक्षय तृतीया 2025 पर अपनी राशि के अनुसार रत्न खरीदते हैं, तो यह आपके जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और सफलता ला सकता है।

कब है अक्षय तृतीया 2025
अक्षय तृतीया 2025 का पर्व 30 अप्रैल, बुधवार को मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 5:31 बजे शुरू होकर 30 अप्रैल को दोपहर 2:12 बजे समाप्त होगी। चूंकि सूर्योदय तिथि को अधिक महत्व दिया जाता है, इसलिए पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। पूजा-पाठ और खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 5:41 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक रहेगा। इस दौरान माता लक्ष्मी की पूजा करना और धातु या रत्न खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है।
राशिनुसार शुभ रत्न (lucky stone according to rashi)
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए मूंगा या हीरा पहनना शुभ होता है। मूंगा साहस और आत्मबल बढ़ाता है, जबकि हीरा वैवाहिक जीवन में मिठास लाता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को हीरा धारण करने से लाभ मिलता है। यह रत्न आर्थिक तंगी से उबरने और जीवन में विलासिता बढ़ाने में सहायक होता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए पन्ना रत्न अत्यंत लाभकारी है। यह बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि करता है।
कर्क राशि
इस राशि के लोगों को मोती पहनना चाहिए। यह मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और पारिवारिक सुख बढ़ाने में मदद करता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए माणिक (Ruby) रत्न अत्यंत शुभ माना जाता है। यह आत्म-विश्वास, नेतृत्व क्षमता और यश प्राप्ति में सहायक होता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। यह व्यवसायिक उन्नति और आय में वृद्धि के योग बनाता है।
तुला राशि
तुला राशि के लिए हीरा रत्न लाभकारी होता है। यह संबंधों में मधुरता और वैभव में वृद्धि करता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को मूंगा रत्न पहनने से साहस, आत्मबल और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है।
धनु राशि
धनु राशि के लिए पुखराज रत्न सबसे उत्तम है। यह ज्ञान, धन, सुख और समृद्धि का प्रतीक है।
मकर राशि
मकर राशि वालों को नीलम धारण करने से अचानक लाभ, उन्नति और प्रतिष्ठा मिल सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए भी नीलम रत्न शुभ होता है। यह करियर में स्थायित्व और सकारात्मक परिणाम दिलाता है।
मीन राशि
मीन राशि के लिए पुखराज शुभ माना गया है। यह रत्न आध्यात्मिकता, ज्ञान और समृद्धि में सहायक होता है।
रत्न धारण करते हुए इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्न बहुत शक्तिशाली होते हैं, लेकिन इन्हें बिना विशेषज्ञ की सलाह के पहनना नुकसानदायक हो सकता है। जैसे मूंगा अगर सूट न करे तो जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है, हीरा आर्थिक नुकसान और नीलम शारीरिक पीड़ा दे सकता है। रत्न धारण करने के बाद बार-बार उतारना नहीं चाहिए, इससे उसका असर कम हो जाता है। खंडित या रंग बदले हुए रत्न कभी न पहनें। किसी और का रत्न न पहनें और न ही अपना किसी को दें। रत्न ऐसा पहनें कि वह त्वचा से स्पर्श करता रहे, तभी उसका पूरा लाभ मिल पाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











