Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Akshaya Tritiya 2024 Rashifal: इन 3 राशियों के लिए विशेष रहेगी अक्षय तृतीया, सुनहरे भाग्य का मिलेगा लाभ
Akshaya Tritiya 2024 Rashifal: अक्षय तृतीया के पावन पर्व को विवाह एवं मांगलिक कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त माना गया है। अक्षय तृतीया कई जगह आखा तीज के नाम से प्रसिद्ध है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन खास रूप से अबूझ मुहूर्त रहता है जिसके कारण बिना किसी मुहूर्त निकाले विवाह एवं मांगलिक कार्य, शुभ कार्य ,सोना चाँदी खरीदना, नए कार्य की शुरुआत करना, गृह प्रवेश, भूमि पूजन इत्यादि कार्य कर सकते हैं। लेकिन इस वर्ष शुक्र अस्त होने के कारण विवाह नहीं किए जाएँगे। इस वर्ष अक्षय तृतीया 10 मई दिन शुक्रवार को पड़ रहा है।
शुक्रवार 10 मई को अक्षय तृतीया के खास मौके पर कई शुभ योग बन रहे हैं। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर धन योग एवं गज केसरी योग बन रहा है। जो तीन राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ एवं लाभकारी साबित होने वाला है। इसके अलावा इसी दिन सूर्य और शुक्र ग्रह का मेष राशि में गोचर होने वाला है। जिसके कारण शुक्र आदित्य योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही मीन राशि में मंगल और बुध की युति से धन योग, शनि के मूल त्रिकोण राशि कुंभ में होने के कारण शशयोग का निर्माण होगा। मंगल ग्रह के मूल उच्च राशि मीन में होने के कारण मालव्य राजयोग तथा वृषभ राशि में चंद्रमा एवं गुरु के युति से गज केसरी योग होगा। इस तरह इस बार अक्षय तृतीया पर अनेकों राज योग का निर्माण होगा जिसके कारण तीन राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलेगा। इस समय किस्मत का पिटारा खुलेगा।

अक्षय तृतीया 2024 पर बन रहे हैं यह शुभ योग
1. गज केसरी योग - अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गजकेसरी योग के कारण वृषभ, सिंह एवं कन्या राशि के जातकों को धन समेत सुख, शांति, समृद्धि की प्राप्ति होगी इस समय सभी परिणाम आपके पक्ष में रह सकते हैं और सफलता की प्राप्ति होने की संभावना भी रहेगी।
2. धन योग - मीन राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया के कारण आर्थिक लाभ मिल सकता है। इसके साथ-साथ कारोबार तथा व्यापार में तेजी से विस्तार एवं वृद्धि होने की उम्मीद रहेगी।
3. शुक्रदित्य योग - शुक्र आदित्य योग विशेष रूप से तुला, वृषभ एवं मकर राशि के जातकों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है। अक्षय तृतीया आपके जीवन में प्रेम संबंध एवं वैवाहिक जीवन में मजबूती लायेगा। इस समय पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहेगा।
4. शश योग - शश योग वृश्चिक, कर्क एवं मीन राशि के जातकों के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण योग होगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा सामाजिक दृष्टिकोण से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा परिवार में भी आपकी राय से ही बड़े कार्य संपन्न होंगे।
5. मालव्य राजयोग - मीन राशि के जातकों को मालव्य राजयोग के कारण अचानक धन लाभ होगा। नई संपत्ति प्राप्त होगी तथा आय का साधन तेजी से बढ़ेगा।
अक्षय तृतीया 2024 पर कौन कौन सी राशि रहेंगी भाग्यशाली
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का पावन पर्व बेहद ही शुभ होने वाला है। इस खास मौके पर मेष राशि वाले लोग जिस भी कार्य में हाथ बटाएंगे वह कार्य बिल्कुल ही सफल होंगे। लंबे समय तक रुके हुए काम इस दिन संपन्न होंगे। मेष राशि के जातकों के परिवार में हो रहे रोग, दोष, कष्ट अक्षय तृतीया पर पूर्णत: समाप्त हो जाएँगे। इसके साथ ही आप प्रॉपर्टी तथा वाहन खरीद सकते हैं।
वृषभ राशि
अक्षय तृतीया का पावन पर्व वृषभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही फलदायी साबित होगा। इस खास मौके पर वृषभ राशि के लोगों को बंपर धन लाभ प्राप्त होगा। अक्षय तृतीया पर धन की देवी माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा वृषभ राशि के जातकों पर पूर्ण रूप से रहेगी। इसके साथ ही भाग्य का भी साथ मिलेगा। कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में तेजी से विस्तार होगा। नौकरीपेशा वाले लोगों की वेतनमान में दोगुनी वृद्धि होगी तथा पदोन्नति की संपूर्ण संभावना रहेगी। आय के साधन बढ़ेंगे तथा पुराने समय में किए गए निवेश से लाभ प्राप्त होगा।
मीन राशि
आखा तीज मीन राशि के जातकों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस समय किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा तथा आपको जीवन में हर संभव सफलता प्राप्त होगी। मीन राशि वालों को उनकी मेहनत का फल अवश्य ही प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। पारिवारिक माहौल मधुर बना रहेगा। इसके साथ ही नौकरी पेशा वालों को अपने साथ काम करने वाले सहकर्मी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। वेतनमान में दोगुनी वृद्धि होने की संभावना रहेगी। आय के स्रोत में तेजी से इजाफा होगा। कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में नए-नए अवसरों का इजाफा होगा। आपके जीवन का लक्ष्य जो भी है उसको पाने में आपको कामयाबी हासिल हो सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











