Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Aaj Ka Rashifal: 18 जून से इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानें आज का राशिफल और उपाय
Aaj Ka Rashifal: 18 जून 2025, बुधवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन का विशेष ज्योतिषीय महत्व है क्योंकि प्रीति और आयुष्मान जैसे शुभ योग बनने के साथ-साथ पंचक काल भी जारी है। इस दिन गणेश जी की पूजा करके ही घर से निकलें। पंडित विनोद पांडेय के अनुसार, आज का दिन 5 राशियों के लिए विशेष खुशियां लेकर आया है।
आइए अन्य राशियों के बारे में भी जान लेते हैं। चलिए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं आज का राशिफल और खास उपाय।

मेष (Aries)
सबसे पहले बात कर लेते हैं मेष राशि वाले लोगों के बारे में। आज का दिन उनके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक रूप से भी लाभ होने के आसार हैं। आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। करियर में तरक्की मिलेगी और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। रुके हुए काम बनेंगे और धन लाभ के भी आसार हैं। अगर कहीं रुका हुआ पैसा है तो वो मिलने की भी संभावना है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। दिन को बेहतर बनाने के लिए सफेद कपड़े पहनें और श्री सूक्त का पाठ करें।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। यात्रा के योग हैं लेकिन दिन थकावट भरा रहेगा। मानसिक उलझन बनी रहेंगी। दिन को बेहतर बनाने के लिए हरे मूंग का दान करें और गणपति मंत्र का जाप करें।
कर्क (Cancer)
बात कर लेते हैं कर्क राशि वाले जातकों की जिनके लिए 18 जून का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। करियर में तरक्की मिलेगी व आर्थिक लाभ भी होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और उत्साह बढ़ेगा। विद्यार्थियों को भी सफलता मिलेगी। हेल्थ भी अच्छी रहेगी। दिन को बेहतर बनाने के लिए चांदी की कोई वस्तु अपने पास रखें।

सिंह (Leo)
सिंह राशि वाले लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। घर परिवार की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक रूप से कुछ अटकलें आ सकती हैं। दिन को बेहतर बनाने के लिए सूर्य को जल दें और "ॐ आदित्याय नमः" का जाप करें।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलेगा और रुके हुए काम बनेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पुरानी चिंता दूर होगी और संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन को और भी बेहतर बनाने के लिए गाय को हरी घास खिलाएं।
तुला (Libra)
तुला राशि वालों का अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। कुछ भी बोलते समय वाणी पर संयम रखें। आर्थिक लाभ होगा और परिवार की ओर से सहयोग मिलेगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए शुक्र ग्रह के लिए इत्र चढ़ाएं और सफेद मिठाई दान करें।

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए आज के दिन अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। धन निवेश से लाभ हो सकता है। मगर खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। दिन को बेबतर बनाए रखने के लिए लाल मसूर की दाल का दान करें।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों पर भी गणपति भगवान की खास कृपा रहने वाली है। उनके रुके हुए काम बनेंगे और धन लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं और भाग्य आपके साथ रहेगा। दिन को अच्छा बनाए रखने के लिए पीले कपड़े पहनें और केले के पेड़ की पूजा करें।
मकर (Capricorn)
मकर राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन का मिलाजुला रहने वाला है। काम का बोझ ज्यादा रहेगा, पर फल संतोषजनक मिलेगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए शनि मंत्र "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का 11 बार जाप करें।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों का दिन कुछ अच्छा और कुछ संकट से भरा रहने वाला है। दिन दोस्तों के साथ बीतेगा लेकिन निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है। दिन को सही रखने के लिए काले तिल का दान करें और उड़द की दाल खिलाएं।

मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों को 18 जून को कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य उनका पूरी तरह से साथ देगा और आत्मबल भी मजबूत होगा। लव रिलेशनशिप बेहतर होगा और कोई बड़ी योजना में सफलता मिलेगी। कहीं से पैसे आने के योग भी दिखाई दे रहे हैं। दिन को बेहतर बनाने के लिए मछलियों को आटा खिलाएं और जल में कपूर डालकर स्नान करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











