Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए परेशानी भरा होगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल और करें खास उपाय
Aaj Ka Rashifal: आज 17 जून 2025, मंगलवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है जो दोपहर 2:46 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। हर कोई जानना चाहता है कि आज का दिन उनका कैसा रहने वाला है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए चुनौतियों से भरा रह सकता है, वहीं कुछ के लिए खुशियों से भरा हुआ रहेगा।
अगर आप इन राशियों में से एक हैं जिनके लिए आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला हो सकता है तो थोड़ा सतर्क रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं किन 5 राशियों को आज संभलकर रहना चाहिए और अन्य राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन व खास उपाय जिससे दिन को और भी बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि
पहली राशि यानी मेष राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। इस राशि में चंद्रमा-राहु का ग्रहण योग 12वें भाग को हिट करेगा जिससे बेवजह से के खर्चे बढ़ेंगे। बेवजह की परेशानियों से तनाव बढ़ सकता है। मेष राशि वालों की राशि में मंगल और केतु की जोड़ी पांचवे भाव में है जो लव लाइफ और पढ़ाई के क्षेत्र में परेशानी खड़ा कर सकता है। ऐसे में उनके लिए सलाह है कि जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। दिन को बेहतर बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें या 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का 21 बार जाप करें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए भी आज का दिन कुछ खास नहीं रहने वाला है। इस राशि में चंद्रम और राहु का ग्रहण योग वृषभ राशि वालों की कुंडली में बैठा है। वृषभ राशि वाले लोगों के करियर में बाधा आ सकती है। मंगल और केतु की जोड़ी छठे भाव में होने से हेल्थ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वृषभ राशि वाले लोगों को समस्याओं ले छुटकारा पाने के लिए एक खास उपाय करना चाहिए। उन्हें माता दुर्गा को सफेद फूल चढ़ाने चाहिए और 'ॐ दुं दुर्गायै नमः' मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि वाले जातकों को संपत्ति के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। काम की प्रशंसा होगी। मिथुन राशि के लोगों को हेल्थ का थोड़ा ध्यान देना होगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए सुबह हनुमान जी की पूजा करें और बंदरों को गुड़-चना और केला खिलाएं और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों को लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष की ओर से सहयोग मिलेगा और सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में सफलता मिलेगी और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कर्क राशि वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरूरत है। दिन को और अच्छा बनाने के लिए हनुमान जी की पूजा करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल चढ़ाएं।

सिंह राशि
बात कर लेते हैं सिंह राशि वाले जातकों की जिनके लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा लेकिन किसी कीमती चीज के चोरी होने की भी आशंका है। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है। दिन की परेशानियों को कम करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं और पक्षियों को दाना डालें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों का दिन भी मुश्किलों से भरा हुआ होने वाला है। दरअसल मिथुन में सूर्य और बुध व गुरु का त्रिग्रही योग बना हुआ है जो 19वें भाग को हिट कर रहा है। ऐसे में करियर में तनाव बढ़ेगा और काम का प्रेशर रहेगा। गलत निर्णय ले सकते हैं ऐसे में हर फैसला सोच समझकर लें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। दिन को बेहतर बनाने के लिए मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं।
तुला राशि
अब बारी आती है तुला राशि वालों की जिनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ेंगे और आर्थिक लाभ होगा। शादीशुदा लाइफ में खुशियां आएंगी और तनाव कम होगा। तुला राशि के लोगों को आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की खास आवश्यकता है। परेशानियों को कम करने के लिए तुला राशि वाले लोगों को किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें भौतिक सुख की प्राप्ति होगी और आर्थिक रूप से भी उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय और अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन को और भी ज्यादा अच्छा बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना है और मंगल के बीज मंत्र का जाप करना है।
धनु राशि
धनु राशि वाले आज के दिन सावधान रहें। धनु राशि वालों की राशि में मिथुन में सूर्य, बुध, और गुरु का त्रिग्रही योग बन रहा है। इसके प्रभाव से रिश्तों में खटास आएगी, जीवनसाथी के बीच तनाव बढ़ेगा। भाई-बहनों के बीच गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। दिन की परेशानियों को कम करने के लिए धनु राशि वाले लोगों को गाय को चारा खिलाना चाहिए और गरीब को भोजन कराना है।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुख और दुख से मिलाजुला रहेगा। उन्हें अपनी हेल्थ का ध्यान रखने की खास जरूरत है। संतान की ओर से चिंता बढ़ सकती है और शादीशुदा जीवन में भी मुश्किल आ सकती है। दिन को बेहतर बनाने के लिए मकर राशि वाले लोग जानवरों की सेवा करें और कुत्ते को रोटी खिलाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों को भी आज के दिन कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। आज के दिन उनकी मूल्यवान वस्तु खो सकती है। परिवार से कोई अच्छी खबर आ सकती है और जीविका के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। परेशानियों को कम करने के लिए घायल जानवरों का इलाज करवाएं।

मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत परेशानियों वाला रहने वाला है। मीन राशि में चंद्रमा-राहु का ग्रहण योग है जो जीवन को प्रभावित कर सकता है। मीन राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव हो सकता है और आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आएंगी। कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। दिन को अच्छा बनाने के लिए मीन राशि वाले लोग भोले बाबा की पूजा करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











