Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सुपरमून की रात कर लें ये 3 अचूक टोटके, चमक जाएगी किस्मत, जीवन से दूर होंगी सारी परेशानियां
Supermoon Magical Remedies: सुपरमून की रात सिर्फ खगोलीय दृष्टि से नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और ऊर्जात्मक रूप से भी बेहद खास मानी जाती है। जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नज़दीक आता है, तब उसकी रोशनी और ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। माना जाता है कि इस दुर्लभ योग में किए गए उपाय जल्दी फल देते हैं और व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य, धन, सफलता और सकारात्मकता तेजी से बढ़ती है। यही वजह है कि सुपरमून की रात को इच्छाएं मांगना, टोने-टोटके और विशेष पूजा अत्यंत शुभ मानी गई है।
ऐसा कहा जाता है कि इस रात चंद्रदेव की कृपा से रुके हुए काम बनने लगते हैं, कर्ज और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और घर में खुशहाली के दरवाजे खुल जाते हैं। अगर आप भी अपने जीवन से परेशानियां दूर करना चाहते हैं और किस्मत की चमक वापस लाना चाहते हैं, तो सुपरमून की रात ये 3 सिद्ध और अचूक टोटके जरूर अपनाएं। ये सरल उपाय बिना किसी कठिन विधि के किए जा सकते हैं और इसके परिणाम बेहद प्रभावी माने गए हैं।

टोटका 1- धन वृद्धि और लक्ष्मी कृपा के लिए
4 दिसंबर को साल का अंतिम कोल्ड मून है जो बहुत ही खास होने वाला है। इस दिन खास उपाय करने से एक नहीं बल्कि दो मनोकामनाएं पूरी होने जा रही हैं। इस दिन गुरुवार है और कोल्डमून भी है जो पूरे यूनिवर्स में गज केसरी योग बना रहे हैं। बस आपको करना है कि एक गिलास पानी ले और उसे चंद्रमा की ओर करते हुए मन के अंदर ही अपनी दोनों मनोकामनाएं बोल देनी हैं और फिर उस पानी को आराम से पी लेना है। बस यही करने से आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।
टोटका 2- कर्ज, तनाव और परेशानियां दूर करने के लिए
एस्ट्रोलोजर के अनुसार, 4 दिसंबर को गुरुवार है और गज केसरी योग बन रहा है तो आपको सबसे पहले तो पीले रंग के कपड़े पहनने हैं। दूसरा उपाय ये है कि आपकी जो भी मनोकामना है उसे एक कागज पर लिख लें और फिर एक गिलास पानी लें, अगर चांदी का गिलास हो तो अच्छा है वरना कांच के गिलास में पानी लें और उसमें थोड़ा सा केसर डालें और फिर चंद्रमा की रोशनी जहां पड़ रही हो वहां उस जल को लेकर बैठ जाएं और 108 बार चंद्र देव का नाम लें, सीता-राम की माल करें। ऐसा करने से आपकी जो विश है वो एक महीने के अंदर-अंदर पूरी हो जाएगी।
टोटका 3- किस्मत, करियर और सफलता के लिए
एस्ट्रोलॉजर डॉ वाई राखी ने भी साल की आखिरी पूर्णिमा की रात के लिए एक खास तरह का टोटका बताया। सबसे पहले अपनी इच्छा को एक कागज पर लिखें और फिर एक कांच की कटोरी लें उसमें चावल भरें। अब उसमें गिनकर 9 लौंग डालें, 9 इलायची डालें और फिर 9 तेजपत्ता लें और उसे कटोरी के चारों ओर खड़ा करके लगाएं।
अब इसके बीच में एक दीपक जलाएं और कागज में लिखी अपनी इच्छा को चंद्रमा के सामने पढ़ें और फिर अगली पूर्णिमा तक उस कटोरी की पूजा करें। इस बात का ध्यान रखें कि विश वही मांगे जो 1 महीने के अंदर पूरी हो सकती है। विश पूरी होने पर अगली पूर्णिमा पर उस कटोरी को किसी पेड़ के नीचे रख आएं।
इन सावधानियों का पालन जरूर करें
- टोटके करते समय मन साफ और नकारात्मक भावनाओं से मुक्त रहें।
- किसी को नुकसान पहुंचाने की भावना से कुछ न करें।
- टोटके पूरा होने के बाद धन्यवाद जरूर कहें प्रकृति की ऊर्जा सम्मान चाहती है।
- पूरी प्रक्रिया चंद्रमा के दिखाई देने के समय ही सबसे प्रभावी मानी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











