Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
Nahay Khay 2024 Wishes: छठ महापर्व के प्रथम दिन नहाय-खाय पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं
Happy Nahay Khay 2024 Wishes in Hindi: छठ पर्व, जो विशेष रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है, का एक महत्वपूर्ण हिस्सा "नहाय खाय" है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है, जिसमें पहले दिन नहाय खाय के रूप में श्रद्धालु अपने घरों में विशेष रूप से शुद्धता का ध्यान रखते हैं। इस दिन भक्त स्नान करके पवित्रता की ओर अग्रसर होते हैं।
नहाय खाय के दिन, श्रद्धालु "अरवा चावल" जैसे विशेष व्यंजन बनाते हैं। इस दिन खाए जाने वाले भोजन में पत्ते की सब्जी, कद्दू और चोकर भी शामिल होते हैं। यह खाना साधारण, लेकिन बेहद पौष्टिक होता है। इसे खाने के बाद, श्रद्धालु सूर्य देवता की आराधना के लिए तैयार होते हैं, जिससे उन्हें आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

नहाय खाय का महत्व केवल खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्व की शुरुआत और परिवार के साथ मिलकर प्रकृति की पूजा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। इस दिन को मनाते समय, लोग एक दूसरे से प्रेम और भाईचारा बढ़ाते हैं, जो छठ पर्व के मूल उद्देश्य को दर्शाता है। नहाये खाए के शुभ मौके पर पेश हैं कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश -
Happy Nahay Khay 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
छठ पर्व आपके जीवन में खुशहाली लाए
आपके घर में रोशनी भर दे
छठ पूजा व नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं!

2.
छठ का पर्व आया अपने साथ
खुशियां ही खुशियां लाया
सुख समृद्धि का आशीर्वाद देने
फिर से एक बार छठ पर्व आया
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार
मुबारक हो आपको छठ पूजा
नहाए खाए की शुभकामनाएं!
3.
छठ पूजा का दिव्य आशीर्वाद
आपके जीवन को आनंद
शांति और सुख से रोशन करें
नहाए खाए की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Nahay Khaay 2024 Wishes and Messages in Hindi
4.
गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू
खीर,अन्नानास, निम्बू और कद्दू
छठी मैया करें हर मुराद पूरी
बांटे घर-घर लड्डू...
जय छठी मैया शुभ छठ पूजा!

5.
सात घोड़ों के रथ पर सवार,
भगवान सूर्य आएं आपके द्वार
किरणों से भरे आपका घर संसार,
मुबारक हो आपको छठ का त्योहार
6.
ठेकुआ लाओ, फल और लड्डू चढ़ाओ
व्रत रखो और छठी मैया के गुण गाओ

7.
घाट किनारे खड़े हो कर करेंगे सूर्य देवता को नमन
मिलकर मनाया छठ का त्योहार और उल्लास से भरा अपना मन
जय छठी मैया
Happy Chhath Puja 2024 Wishes and Messages in Hindi
8.
हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार
9.
छठ मैया आशीर्वाद दे इतना
कि हर जगह आपका नाम हो
दिन दोगुना-रात चौगुना काम हो
घर और समाज में आप करें राज
ये कामना है मेरी आपके लिए आज
हैपी छठ पूजा!
10.
महापर्व छठ है आया
खुशियों की सौगात लाया
उल्लास कण-कण में समाया
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications










