Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने कबूल किया अपना रिश्ता, जानें दोनों के इश्क की खास बातें
फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Verma) दोनों ही इन दिनों काफी चर्चा में चल रहे हैं। ट्रेंड में रहने की वजह भी खास है क्योंकि तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप की बात को कबूल लिया है। हाल ही में दोनों को डिनर डेट नाइट के बाद कार में जाते हुए देखा गया था।

बता दें कि दोनों एक साथ फिल्म लस्ट स्टोरी 2 (Lust Story 2) में साथ में आ रहे हैं। दोनों के साथ होने की खबरे साल की शुरुआत से ही चल रही थीं, लेकिन तमन्ना और विजय दोनों ने ही इस बारें में कभी बात नहीं की। तमन्ना और विजय की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही कयास लग रहे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने कई मौकों पर साथ में होते हुए भी अपने रिश्ते की हामी नहीं भरी थी।

आइय़े जानते हैं इन दोनों की खास लव स्टोरी के बारें में
-साल की शुरूआत में जब तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का साथ में एक वीडियो वायरल होने के बाद ये वायरल होना शुरू हो गया था कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।
-इस वीडियो में तमन्ना और विजय गोवा में एक प्राइवेट पार्टी में न्यू ईयर का जश्न मनाते नजर आ रहे थे। वीडियो में दोनों किस और हग करते दिखाई पड़ रहे थे।
-तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के इश्क की शुरूआत फिल्म लस्ट स्टोरीज़ 2 के सेट से शुरू हुई। तमन्ना भाटिया और वियज वर्मा की मुलाकात महबूब स्टूडियो में फिल्म की शूट के दौरान हुई।
-पिछले साल दिसंबर में लवबर्ड्स को दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में देखा गया।

-लस्ट स्टोरीज 2 में तमन्ना और विजय वर्मा के साथ बहुत ही जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई पड़ रही है।
-विजय की वजह से तमन्ना भाटिया ने अपना काफी पुराना रूल जो कि पर्दे पर इंटीमेट सीन और नो किस रूल को ब्रेक कर दिया।
-इस फिल्म में तमन्ना और वियज वर्मा के इंटीमेट सीन और किस भी हैं।

कौन है विजय वर्मा
विजय हैदराबाद के रहने वाले हैं, मारवाड़ी फैमली में वो अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। वियज वर्मा ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अभिनय का कोर्स किया। विजय वर्मा ने अपना करियर थिएटर कलाकार के रूप में शुरू किया। इन्होंने हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया।
Image Courtesy- Instagram



Click it and Unblock the Notifications











