Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
6 Second Kiss Rule: क्या है ये जादुई 6 सेकंड किस और 20 सेकंड हग रूल, जो कपल्स के बीच जगाता है स्पार्क?
आज की भागती दौड़ती ज़िन्दगी में प्रेमी जोड़ों के बीच का प्रेम भी कम होता जा रहा है। लोग अपने करियर एवं प्रोफेशनल ज़िन्दगी में ही इतना व्यस्त हो चुके हैं कि वे अपनी निजी जिंदगी और लव लाइफ पर ध्यान ही नहीं देते।
ऐसे में 20 सेकंड हग और 6 सेकंड किस का नियम किसी भी कपल के बीच प्रेमी उर्जा को बढ़ा सकता है। इस नियम के तहत कुछ ही मिनटों में प्यार की अंतरंगता बढ़ जाती है। जानते हैं क्या है 20 सेकंड्स हग और 6 सेकंड्स किस का नियम -

6 सेकंड्स किस का नियम
इस नियम का मतलब है कि यदि पार्टनर को किस की जाए तो लगातार 6 सेकंड्स तक की जानी चाहिए। कम से कम 6 सेकंड्स तक की गई किस मानसिक तौर पर प्रेम को जगा देती है।
6 सेकंड्स की किस व्यक्ति के शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन को बढाता है जिसे लव हार्मोन भी कहा जाता है। यह शरीर में तब रिलीज़ होता है जब कोई भी प्रेम आधारित गतिविधि की जाती है। इसके साथ ही 6 सेकंड्स किस से शरीर में कोर्टिसोल कम होता है जो तनाव का कारण बनता है।
20 सेकंड्स हग का नियम
जब प्रेमी से 20 सेकंड्स से ज्यादा गले लगते हैं तब शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन बहुत ज्यादा मात्रा में रिलीज़ होता है। इतने लम्बे समय तक गले मिलने से ब्लड प्रेशर भी कम होता है जो हृदय के लिए अच्छा माना जाता है। किसी से इतना लम्बा गले मिलना सुरक्षा का भाव भी देता है जिससे प्रेमियों के बीच विश्वास भी बढ़ता है। इससे दोनों के बीच भावनात्मक स्थिरता भी बढ़ती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











