Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
Marriage Tips: जल्द होने वाली है आपकी शादी तो इन बातों की बांध लें गांठ, ससुराल में सब करेंगे आपकी इज्जत

हर लड़की के पैरेंट्स चाहते हैं कि उनकी बेटी की शादी अच्छे परिवार में हो, उसको अच्छा पति मिले। ससुराल के लोग सपोर्टिव हों। जिनके घर में बेटियां हैं वहां बेटियों की शादी को लेकर डिस्कशन से उसके पैदा होने के बाद से ही शुरू हो जाता है। बेटी को अपने पैरेंट्स का घर छोड़कर अपने पति के घर पर जाना ही पड़ता है। वहीं जब लड़की की शादी होती है, उसके बाद से ही वो किसी की पत्नी, बहु, भाभी, और भी कई सारे रिश्तों की डोर से जुड़ जाती है। लड़की को अपना घर छोड़ दूसरे घर को अपना बनाना पड़ता है। नये लोगों से रिश्ता कायम करना पड़ता है। लड़की को शुरूआत में नये घर में एडजस्ट करने में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है, क्योंकि सब उसके लिए नया होता है, जिनको वो सही से जानती नहीं है। लड़की को नये माहौल में खुद को साबित करना और सब के मन के मुताबिक काम करना पड़ता है। इसलिए बेटी को ससुराल में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, पैरेंट्स को शादी से पहले उसे कुछ खास सलाह देनी चाहिए, जिससे उसकी नई जिंदगी स्मूथ तरीके से आगे बढ़ सके। अगर आपकी बेटी की भी शादी जल्द होने वाली है और वो नये घर, परिवार में जाने वाली है तो आप उसे कुछ सलाह जरूर दें, यहां बताई गई बातों पर माता-पिता के साथ नई दुल्हन भी गौर कर सकती है और उसे फॉलो कर सकती है-

Marriage Tips: बड़ों का आदर और सम्मान
जब बेटी, बहू बनकर नये घर में प्रवेश करती है तो वो कई रिश्तों में बंध चुकी होती है। बहू, भाभी, चाची, ताई, मामी, और भी कई रिश्तों उसके साथ जुड़े होते हैं। अगर आप किसी को सही तरह से नहीं भी जानती हैं और वो आपसे बडे़ हैं तो उनको सम्मान दें। जो आपसे छोटे हैं उनके साथ आप प्यार भरा व्यवहार अपना सकती हैं। जब तक आप अपने ससुराल, अपने पति के घर में परिवार के लोगों से घुलना मिलना शुरू नहीं करेंगी तब तक आपको अकेलापन ही महसूस होगा। इसलिए सम्मान और प्यार के साथ रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश करती जाएं, इससे आप भी नये घर को अपनाती जाएंगी।

Marriage Tips: सास के साथ बनाएं अच्छी बॉन्डिंग
देखिये हर घर का अपना तौर तरीका होता है। अपने घर में आप कामों में अपनी मां का हाथ बंटाती हों, लेकिन नये घर में आपका रोल बहू का हो गया है, इसलिए यहां भी आपको अपनी सास के साथ घर के कामों में उनका साथ देना होगा। क्योंकि ये घर अब आपका भी है। जब आप धीरे-धीरे घर के कामों में अपने सास के साथ काम करना शुरू करेंगी तो इसमें सबसे अच्छी बात ये होगी कि आपकी और सास की बॉन्डिंग अच्छे से बनना शुरू हो जाएगी। पहले के माहौल और अब के माहौल में काफी फर्क आया है, इसलिए आप जितना अपनी सास को महत्व देंगी, उनका सम्मान करेंगी वो भी आपको उतना ही चाहेंगी।

Marriage Tips: परिवार के सदस्यों को जानने और अच्छी दोस्ती बनाएं
भले ही आप नौकरीपेशा हैं और शादी के कुछ दिन के बाद आपको अपना ऑफिस ज्वाइन करना है, लेकिन आप ये कोशिश करें कि जब तक आप ऑफिस नहीं जा रही हैं तब तक घर के सदस्यों को जाननें की कोशिश करें। उनके नेचर, पसंद ना पसंद के बारें में उनसे बात करें। अपने बारें में भी उनके साथ बातें शेयर करें। इससे आपकी और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा और दोस्ताना रिश्ता कायम होगा।

Marriage Tips: ससुराल को दिल से मानें अपना परिवार
शादी के बाद एक महत्वपूर्ण बात याद रखें कि आपके पति, किसी के बेटे, भाई भी हैं, इसलिए आपको इस प्रकार का बर्ताव नहीं करना है कि जो अक्सर पत्नियां करने लगती है कि आपके पति घर के लिए कुछ ना करके सिर्फ आपके लिए करें, अगर वो अपने घर, भाई या बहन के लिए कुछ ला रहे हैं, या फिर कहीं घुमाने भी ले जा रहे हैं तो इस बात पर मुंह ना बनाकर खुले मन से उनको अपने साथ लेकर जाएं, अपना सामान शेयर करें। इससे आप अपने पति की नजरों के साथ ही परिवार के सदस्यों में सम्मान पाएंगी, खास तौर से पति को आपके इन तरीकों पर खुशी होगी, उसे ये अहसास होगा कि आप ने उसके परिवार को अपना परिवार मान लिया है।



Click it and Unblock the Notifications











