Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
जानिएं क्यूं, बेड पर परफॉर्म नहीं कर पाते है आदमी?
बदलते लाइफस्टाइल के कारण पुरूष, इन दिनों बिस्तर पर अपने पार्टनर के साथ बेहतर परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी होती है।
आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में आदमी का लाइफस्टाइल एकदम से बदलकर रह गया है। टेक्नोलॉजी ने हमारे आसपास का सारा लाइफस्टाइल बदलकर रख दिया हैं। न सिर्फ ईटिंग हैबिट बदली है बल्कि सेक्स लाइफ पर भी इसका असर देखने को मिलता है।
बदलते लाइफस्टाइल के कारण पुरूष, इन दिनों बिस्तर पर अपने पार्टनर के साथ बेहतर परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी होती है। हांलाकि मार्केट में ऐसी हज़ारों दवाइयों की भरमार है जो, आपके काम आ सकती हैं। लेकिन आखिर दवाइयों पर आप कब तक निर्भर रहेंगे? इसके लिये जरुरी है कि आप इसका असली कारण जान लें...

बहुत ज्यादा पाने की लालसा:
शिक्षा और कॅरियर में बहुत ज्यादा पाने की इच्छा पुरूषों को बेदम कर देती है। वे इसी में लगे रहते हैं कि उन्हें सबसे आगे निकलना है। लेकिन इन सबमें वे सबकुछ खो देते हैं।

फूडिंग हैबिट:
पुरूषों के खाने पीने का ढंग दिनों-दिन गिरता जा रहा है। वे अपने खान पान पर ध्यान नहीं देते हैं जिससे उनका शरीर कमजोर हो जाता है

धूम्रपान, शराब या ड्रग्स का सेवन:
इन तीनों ही गंदी लतों से हजारों, लाखों लोगों की जिंदगी चली गई है और सैकड़ों लोगों का घर बर्बाद हो गया। यही नहीं इसकी लत से स्पर्म काउंट भी कम हो जाते हैं।

तनाव:
तनाव, व्यक्ति को खोखला बना देता है। इन दिनों हर किसी को तनाव सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में उनका जीवन बेकार होता जा रहा है और सेक्स लाइफ पर भी बुरा असर पड़ रहा है।


देर तक काम करते रहना :
ज्यादा जल्दी सफलता या पैसा पाने के चक्कर में आदमी, इन दिनों बदहाल हुआ जा रहा है। 8 घंटे के अलावा भी वह और 2 घंटे काम करता है ताकि अपना टारगेट पूरा करके ज्यादा राशि पाएं। लेकिन इसके कारण उसका परिवार बनने में काफी दिक्क़ते आती हैं।

गैजेट:
गैजेट ने लाइफ जितनी आसन बना दी है उतनी ही बिगाड़ भी दी है। लोग, सारा समय उसी में लगे रहते हैं, उन्हें अपने पार्टनर की फिक्र नहीं होती है। वे गलत ढंग से एक-दूसरे के साथ सोते हैं और पेश आते हैं। कई बार तो मोबाइल पर चैट या बात करते हुए सो जाते हैं जिससे शरीर में दर्द भी होने लगता है।

बेकार जीवनशैली:
जिन पुरूषों की जीवनशैली बेकार होती है वे कभी भी स्वस्थ जीवन की आशा न ही रखें तो बेहतर होगा। अन्यथा उन्हें भरसक प्रयास करने की आवश्यकता है।

X-रेटेड स्टफ को बहुत ज्यादा देखना:
अगर कोई पुरूष बहुत ज्यादा पोर्न फिल्म देखता है या उसे हर पल सिर्फ सेक्स या रोमांस ही अच्छा लगता है तो उसकी रियल लाइफ पर भयानक असर पड़ सकता है। उसे सच में अपने पार्टनर के साथ कभी अच्छा नहीं लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications











