Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
क्यों लड़कों को भाती है अपने से बड़ी उम्र की महिलाएं?
हाल ही में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई के फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा अपने कथित बॉयफ्रेंड निकी जोनास के साथ हाथों में हाथ डालकर पहुंची थी। ये दोनों ही स्टार एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों गोवा में वेकेशन मनाने पहुंचे थे। दोनों की रिलेशनशिप की एक बात जो लोगों की अटेंशन दे रही है वो दोनों की उम्र का फासला। अमेरिकी सिंगर निकी जोनास बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से दस साल छोटे हैं।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें निकी जोनास की कोई गलती नहीं है, अक्सर लड़कों को अपने से बड़ी उम्र की पार्टनर आकर्षित करती है।

आइए जानते है कि आखिर क्यों लड़को अच्छी लगती है अपने से बड़े उम्र की महिलाएं?
मानसिक तौर पर स्वतंत्र
युवतियों और किशोरियों से पूरी तरह भिन्न बड़ी उम्र की महिलाएं मानसिक तौर पर स्वतंत्र होती हैं। वे वर्किंग होती हैं, उन्हें किसी दूसरे के सहारे की आवश्यकता नहीं पड़ती।
समझदार होती है
उम्र में बड़ी लड़कियां ज्यादा अनुभवी और समझदार होती हैं। यही वजह है कि लड़के उन्हें अपनी पहली पसंद बना रहे हैं। बड़ी उम्र की लड़कियां आत्मविश्वासी होती हैं और वह हर फैसला लेने में सक्षम भी होती हैं। इसीलिए लड़के ज्यादा उनपर भरोसा करते हैं।
आर्थिक सुरक्षा
प्यार के साथ सेटलमेंट की चिंता हो तो आर्थिक पक्ष मैटर करता ही है। आजकल लड़कियां ही नहीं लड़के भी आर्थिक सुरक्षा पर गौर करते हैं। इकनोमिकली सेटल होते हुए उम्र अगर बढ़ भी जाए तो लड़कों को कोई दिक्कत नहीं होती।
ईमानदार
प्रेम संबंधों में सम्मान और स्पेस, दोनों का ही एक अलग महत्व है। उम्रदराज महिलाएं इस बात को समझती हैं और वो ये जानती हैं कि अगर सामने वाले व्यक्ति में दिलचस्पी नहीं है तो उसे धोखा देने से अच्छा है उसे अपने दिल की बात खुल कर बता देनी चाहिए।वे अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार तो रहती हैं, साथ ही अपने साथी की भावनाओं को भी सम्मान देती हैं।
परिवार के लिए तैयार
बड़ी उम्र की लड़कियां कॅरियर में सेटल हो चुकी होती हैं, ऐसे में परिवार बनाने मे फैमिली प्लान करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं आती। यह पॉजीटिव फैक्टर लड़कों को अपील करता है।
रिश्ते को संभालकर रखना
कच्ची उम्र के प्यार की उम्र ज़्यादा नहीं होती क्योंकि इस दौरान आप चीजो को गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन एक उम्र गुजर जाने के बाद लड़कियों में गंभीरता आ जाती हैं और वो इस रिश्ते को समझदारी के साथ संभालकर रखने में सक्षम हो जाती हैं।
केयरिंग होती हैं
आपने अक्सर रिश्तों में लड़कों को ही लड़कियों को पैम्पर करते हुए देखा होगा। लेकिन अगर लड़की की उम्र लड़के से बड़ी होगी तो वो अक्सर उसे छोटे बच्चे की तरह ट्रीट करेगी और उसकी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेगी। वो उसके लिए थोड़ी ज्यादा प्रोटेक्टिव भी रहेगी। अधिकतर लड़कों को उनकी यह बातें पसंद आती हैं।
बात करने का सलीका
उम्रदराज महिलाओं के पास बात करने के लिए बहुत से टॉपिक होते हैं। वो ब्यूटी विद् माइंड होती है वे अपना दिमाग सिर्फ सुंदर दिखने और शॉपिंग करने में ही नहीं लगातीं, बल्कि उनके पास संवाद करने और संवाद को दिलचस्प बनाने के लिए अलग-अलग विधाएं होती हैं। उन्हें पब्लिकली खुद को रिप्रजेंट करना आता है।



Click it and Unblock the Notifications











