Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
आपका पार्टनर कर रहा है ऐसी हरकतें, तो आपको मिलने वाला है धोखा
प्यार में धोखा मिलने पर बहुत दुख होता है लेकिन दोस्तों ये बात भी सच है कि किसी को रंगे हाथों पकड़ पाना बहुत मुश्किल होता है। लंदन में अफेयर क्लीनिक चलाने वाले यवोन्ने फिल्लर के अनुसार पांच ऐसे संकेत हैं जिनकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है या नहीं। जब वो घंटों किसी डिजीटल डिवाइस का इस्तेमाल करने लगें या दूसरा फोन आपसे छिपाकर रखने लगें तो समझ जाएं कि उनका चक्कर कहीं और चल रहा है। अपने पार्टनर से कोई चीज़ छिपा पाना बेहद मुश्किल होता है। आजकल टेक्नोलॉजी की वजह से भी अफेयर्स बढ़ने लगे हैं। फिल्लर ने बताया कि एक्स्ट्रा अफेयर होने पर लोगों की आदतों में अचानक बदलाव आ जाता है जैसे कि वो अपनी एक्सरसरइज़ का समय बदल देते हैं या फिर शेयरिंग डिवाइस का प्रयोग कम कर देते हैं। इन संकेतों को अपने पार्टनर में नोटिस कर आप जान सकते हैं कि क्या वो आपको धोखा दे रहे हैं।

सेक्स में बढ़ जाए रुचि
विशेषज्ञों का मानना है कि जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर को धोखा देने लगता है तो इस बात के अपराध बोध में वह अपने पार्टनर के प्रति ज्यादा केयरिंग होने लगता है। अपनी गलतियों को छिपाने के लिए वो सेक्स के ज़रिए अपने पार्टनर को खुश करने की कोशिश करता है।

बातें करते हैं ज्यादा
आपको लगता होगा कि एक्स्ट्रा अफेयर के बाद लोग अपने पार्टनर से बात करना कम कर देते हैं लेकिन असल में इसके उलट होता है। ऐसे में धोखा देने वाला व्यक्ति अपने पार्टनर में ज्यादा दिलचस्पी दिखाने लगता है।

हर बात जानना चाहेगा
उन्हें आपके बारे में हर बात जानने का मन करता है। वो चाहते हैं कि आप ज्यादा से ज्यादा बोलें ताकि उन्हें बोलने का मौका ना मिले और इस बीच वो कोई गलती करने से भी बच जाएं।

आपकी हॉबी में कोई रुचि नहीं होगी
आज से पहले उन्हें आपकी हॉबी में कभी कोई रुचि नहीं रही होगी लेकिन अब अचानक से उन्हें आपके बारे में सब कुछ जानना है। इसका मतलब की अब वो आपसे दूर जाना चाहता है।

डेली रूटीन से अलग कुछ करें
ऑफिस में देर रात तक रूकने या बिजनेस ट्रिप का सिलसिला बार-बार चलने लगे तो ये आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। वैसे तो आजकल सभी को काम के चक्कर में देर तक ऑफिस में रूकना ही पड़ता है इसलिए इस वजह से ज्यादा शक करने की जरूरत नहीं है।

10 सालों में हुआ है बदलाव
आपको बता दें कि पिछले 10 सालों में हमारे काम करने के तरीके और कार्यस्थल में काफी फर्क आया है। इसलिए अब डेली रूटीन हर रोज़ बदलता है। ऐसे में शक करना 100 प्रतिशत सही नहीं हो सकता।

अचानक बढ़ने लगे दिलचस्पी
फिल्लर ने बताया कि उनके एक क्लाइंट के अनुसार उनका पार्टनर पहले जिन चीज़ों से जी चुराता था अब उन्हें इसमें अचानक से दिलचस्पी आने लगी थी। उन्होंने बताया कि उनके पति पहले बच्चों के स्कूल जाने से भागते थे लेकिन अचानक वो स्कूल जाने के नाम से खुश होने लगे। बाद में उन्हें पता चला कि उनके पति का स्कूल में किसी और बच्चे की मम्मी के साथ अफेयर चल रहा था।

फिजूलखर्ची बढ़ जाए
आमतौर पर सभी को पता होता है कि उनके पार्टनर का क्या और कितना खर्चा है। ऐसे में अगर अचानक से उनका खर्च बढ़ जाए या आपको उनकी जेब से महंगे रेस्टोरेंट का बिल या गिफ्ट की रसीद मिले तो इसे अपने रिश्ते के लिए खतरे की घंटी समझें।

खर्च बढ़ जाए
फिल्लर कहती हैं कि मेरे कई क्लाइंट्स हैं जिनके अकाउंट अलग-अलग होते हैं और कभी-कभी उन्हें पता भी नहीं होता कि उनके पार्टनर के अकाउंट में कितने पैसे हैं लेकिन अचानक से ही पता चलता है कि उनके पार्टनर का महीने का खर्च एक दम से डबल हो गया है। एक कपल को ये कहते हुए भी सुना गया कि एक पार्टनर के भविष्य के फाइनेंशियल प्लान बनाने से बचने पर उनके एक्स्ट्रा अफेयर की बात खुली थी।



Click it and Unblock the Notifications











