Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
मर्दों को क्यों पसंद आती हैं बड़ी उम्र की महिलाएं
इस बात में कोई शक नहीं है कि प्यार में भी अनुभव होना आपके रिश्ते को और भी ज्यादा बेहतर बना सकता है। जो महिलाएं अपने पार्टनर से उम्र में बड़ी होती हैं वो कम उम्र की लड़कियों की तुलना में अपने साथी को ज्यादा खुश रख पाती हैं।
आजकल मर्दों को भी अपने से बड़ी उम्र की महिलाएं पसंद आने लगी हैं। उनकी इस पसंद के पीछे कुछ अच्छे कारण ही हैं जिनके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।

उनमें होता है आत्मविश्वास
उम्र में बड़ी महिलाएं खुद को दूसरों से बेहतर समझती हैं और इस कारण उनमें आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। मर्दों को ऐसी महिलाएं पसंद आती हैं तो दूसरों पर निर्भर ना हों और अपनी जिंदगी अपने दम पर जीएं।

रिश्ते में गंभीर
ऐसी महिलाएं आपके साथ बिताए हर पल को गंभीरता से लेती हैं और उनके लिए आपकी भावनाएं बहुत मायने रखती हैं। उम्र में बड़ी महिलाओं के बारे में मर्दों को ये बात सबसे अच्छी लगती है। वहीं दूसरी ओर युवा लड़कियां अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को उतनी ज्यादा गंभीरता से नहीं ले पाती हैं। बड़ी उम्र की महिलाएं इंसान को परखने की भी क्षमता रखती हैं।

अपनी जरूरतों को नहीं छिपाती
अकसर शर्म के कारण लड़कियों अपने साथी को अपने सेक्शुअल डिज़ायर के बारे में खुलकर नहीं कह पाती हैं। अब सेक्स को लेकर पुरुषों को लड़कियों का शर्माना अच्छा नहीं लगता है। वहीं दूसरी ओर बड़ी उम्र की महिलाएं बैडरूम के अंदर और बाहर अपनी जरूरतों के बारे में खुलकर बात करती हैं। इससे मर्दों का समय और मेहनत दोनों बच जाती है।

मर्दों को क्या चाहिए
अपनी से बड़ी उम्र की महिला को डेट करने का सबसे बड़ा फायदा है कि उन्हें आपके मन की बात आसानी से पता चल जाती है। उन्हें पता होता है कि सेक्स को लेकर आपकी क्या इच्छाएं और अपेक्षाएं हैं और इन्हें पूरा करने में भी वो ज़रा भी देर नहीं करती हैं। जबकि कम उम्र की लड़कियां अपने ख्वाबों में ज्यादा खोई रहती हैं और वो अपने पार्टनर से भी यही अपेक्षा करती हैं कि वो सपनों के राजकुमार की तरह उन्हें प्यार करे।

सीधी बात नो बकवास
अपने रिलेशनशिप को लेकर ये महिलाएं काफी स्पष्ट होती हैं। ये अपने विचार रखने में हिचकिचाती नहीं हैं। इसका एक फायदा मर्दों को बैडरूम में भी होता है। इनका ना में ना और हां में हां ही होती है।

नहीं होती ड्रामाक्वीन
युवा लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड के सामने ज्यादा ड्रामा करती हैं। उनमें अपरिपक्वता होती है इसलिए वो हर छोटी चीज़ का ड्रामा बना देती हैं जबकि बड़ी उम्र की महिलाओं को पता होता है कि उन्हें मुश्किल समय में कैसे व्यवहार करना और किस तरह हर मुसीबत को खुद से सुलझाना है। उन्हें किसी के मदद लेना अच्छा नहीं लगता।

मां जैसी देखभाल
अनुभव एक ऐसी चीज़ है जो इंसान को लाइफ में सब कुछ सिखा देती है। बस इसी कारण बड़ी उम्र की महिलाओं को भी अपनी खुद की भावनाओं को मैनेज करना अच्छी तरह से आता है। यहां तक कि वो अपने पार्टनर की भावनाओं को भी संतुलित करके रखती हैं। ऐसी महिलाओं में पुरुषों को अपनी मां जैसी देखभाल मिल जाती है।

आत्मनिर्भर होती हैं
बड़ी उम्र की महिलाओं को अकेले रहने में कोई दिक्कत नहीं होती है। ये अपने ब्वॉयफ्रेंड के बिना भी खुश रहना जानती हैं। इसका मतलब ये है कि ये अपने चिपकू नहीं होती और अपनी जरूरतों को खुद पूरा करना जानती हैं। साथ ही ये स्वार्थी भी नहीं होती। इसलिए इनके साथ रहना मर्दों के लिए थोड़ा आसान होता है।

सेक्स का मज़ा
बैडरूम में भी बड़ी उम्र की महिलाएं अपने पार्टनर को इंप्रेस करने में पीछे नहीं रहती हैं। लाइफ में बहुत पहले ही वो सेक्स को लेकर रोकटोक जैसी बातों को छोड़ चुकी होती हैं। अब तो वो खुलकर सेक्स का आनंद लेना चाहती हैं।

रिश्ता होता है गहरा
बड़ी उम्र की महिलाओं ने अपनी लाइफ में रिश्तों में कई बार उतार-चढ़ाव देखे होते हैं इसलिए वो आसानी से किसी के प्यार में नहीं पड़ती हैं। वो अपने रिश्ते को अपना सौ प्रतिशत देती हैं और उसे सफल बनाने के लिए अपनी जी-जान लगा देती हैं। इन्हें सच्चे प्यार की कीमत पता होती है। जरूरत पड़ने पर ऐसी महिलाएं कभी धोखा नहीं देती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











