Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
असिन ने अपने डिवोर्स की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, फेक न्यूज फैलाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब
Asin divorce fact check- गजनी फिल्म की एक्ट्रेस असिन और उनके पति राहुल शर्मा इस वक्त सोशम मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहे हैं। वजह भी काफी हैरान कर देने वाली है। असिन का इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट उनके और उनके पति की फोटो पर बवाल हो गया। इस तरह की भी तोड़ दिल देने वाली खबरें भी सोशल मीडिया पर तैरने लगी की असिन और उनके पति राहुल शर्मा का डिवोर्स होने वाला है। ये खबर हर किसी के लिए काफी शॉकिंग थी। दोनों की शादी को सात साल हो चुके हैं।

लेकिन इसके बाद जो हुआ वो काफी झटका देने वाला था। असिन ने इस मामले पर कुछ ऐसा कहा कि हर कोई उनके जवाब की तरीफ करता अब नजर आ रहा है। उनका जवाब हर उस कपल के लिए वरदान की तरह है जो इस तरह के फेक न्यूज में फंस कर मेंटली परेशान हो जाते हैं। और ऐसे लोगों को जवाब है जो दूसरे के अच्छे खासे रिश्ते में दरार डालने की कोशिश करने में लगे होते हैं।
इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर दिया जवाब
असिन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर अपनी बात शेयर करके उन लोगों को करारा जवाब दिया है जिन्होंने उनके और उनके पति के डिवॉर्स की फेक खबरे शेयर की थीं। इसके साथ ही उन लोगों को तगड़ा जवाब भी दिया है जो इस तरह के गॉसिप करते हैं।

असिन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर लिखा कि 'हम गर्मियों की वेकेशन पर हैं और अभी एक-दूसरे के सामने बैठकर ब्रेकफस्ट करते हुए उनकी नजर एक अजीब काल्पनिक और बिना किसी सिर-पैर की खबर पर पड़ी। इसने मुझे वो वक्त रिमाइंड करवाया, जब हम दोनों के परिवार साथ में हमारी शादी की तैयारी कर रहे थे। उस समय भी ऐसी खबरें आने लगी थीं कि हम दोनों जुदा हो गए हैं। सीरियसली! प्लीज कुछ अच्छा करने की कोशिश करें।
असिन ने लिखा कि 'अपने खूबसूरत छुट्टी के वक्त 5 मिनट इस पर बर्बाद करके मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है।'
{video1}
अक्सर ऐसा होता है कि लोग अच्छे खासे रिश्ते पर नजर लगाना शुरू कर देते है। इसकी वजह से पति और पत्नी में भी दिक्कतें पैदा हो जाती है। कपल मेंटली डिस्टर्ब हो जाता है इसके साथ ही परिवार भी इससे प्रभावित होने लगता है। ऐसे में इस तरह की फेक खबरों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे खराब विचार वालों को मुंह तोड़ जवाब देना बहुत जरूरी हो जाता है।
असिन की तरह दें मुंह तोड़ जवाब
अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो सबसे पहले इसका ख्याल रखें कि इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें। आप ये जानते हैं कि आप दोनों का रिश्ता मजबूत है, जो किसी फालतू की फेक खबर से कमजोर नहीं हो सकता है। वहीं अगर आपको इस का पता चल जाए की इस तरह की खबरें किसने फैलाई हैं तो उसको भी सामने से जाकर सवाल-जवाब करें। वर्ना ऐसे लोगों का मन बढ़ता है।
Image Courtesy-www.instagram.com/simply.asin/



Click it and Unblock the Notifications











