Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
ब्रेकफास्ट में खाएं वीट पास्ता
ब्रेकफास्ट में अगर पास्ता खाया जाए तो यह हेल्थ के लिये भी अच्छा होता है और स्वाद का तो कहना ही क्या। वैसे तो लोग पास्ता को शाम के नाश्ते में खाते हैं मगर सुबह समय न होने कि वजह से आप पास्ता को सुबह के ब्रेकफास्ट में भी बना सकते हैं। आज हम वीट पास्ता बनाएंगे जो गेहूं का बना होता है, इसलिये यह स्वास्थ्य से भरा होगा। इस वीट पास्ता में बहुत सारे देसी मसाले पडे़ हुए हैं जिससे इसका स्वाद निखर के आता है। साथ ही इसे बनाने में समय भी नहीं खर्च होता है। तो आइये जानते हैं कैसे बनाते हैं ब्रेकफास्ट के लिये वीट पास्ता।
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
वीट पास्ता- 1 1/2 कप
पानी- 3 कप
प्याज- 1/2 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 1
चिली पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
मैदा- 1 चम्मच
दूध- 3 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
धनिया पत्ती- कटी हुई
विधि-
- एक गहरा पैन लें, उसमें तीन कप पानी डाल कर उबालें, जब पानी उबल जाए तब उसमें पास्ता डाल कर 10 मिनट पकाएं।
- जब पास्ता पक जाए तब उसे छान कर किनारे रखें।
- एक दूसरे पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें कटी हुई पयाज और हरी मिर्च डाल कर गोल्डन ब्राउन करें।
- उसके बाद अदरक लहसुन डालें और फिर कटे हुए टमाटर डाल कर मिक्स करें।
- अब इसमें मैदा डालें और मध्यम आंच पर तीन मिनट के लि धनिया डाल कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











